सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   TCS and Ace won the matches in the corporate tournament

Faridabad News: कॉरपोरेट टूर्नामेंट में टीसीएस और एस ने जीते मुकाबले

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 07 Mar 2026 11:32 PM IST
विज्ञापन
TCS and Ace won the matches in the corporate tournament
विज्ञापन
टीसीएस ने वेव ग्रुप और एस ने आरजेएमटी को हराया
Trending Videos


संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। मानव रचना स्पोर्ट्स अकादमी में चल रहे कॉरपोरेट टूर्नामेंट में शनिवार को दो मुकाबले खेले गए। पहले मुकाबले में टीसीएस और वेव ग्रुप की टीमें आमने-सामने रहीं। वहीं दूसरा मुकाबला एस और आरजेएमटी के बीच खेला गया। इनमें टीसीएस और एस ने बेहद आसानी से मुकाबले जीत लिए।

पहले मुकाबले में टीसीएस ने 316 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। टीसीएस के नितिन ने 74 और रितेश ने 68 रन बनाए। वेव ग्रुप के सचिन ने तीन और राजन ने दो विकेट झटके। जवाब में वेव ग्रुप की टीम 16 ओवर में सिर्फ 184 रन पर सिमट गई। नवीन ने 53 और रोहित ने 38 रन बनाए। टीसीएस के लिए अंकुर और नितिन ने दो-दो विकेट लिए। नितिन को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरे मुकाबले में आरजेएमटी की टीम 17.2 ओवर में 201 रन पर ऑलआउट हो गई। आरजेएमटी के मोंटी भड़ाना ने 47 और शिवम ने 39 रन का योगदान दिया। वहीं एस की ओर से संतवीर ने चार और राकेश यादव ने तीन विकेट झटके। जवाब पारी में एस ने सिर्फ 17 ओवर में चार विकेट पर 202 रन बना लिया। केपी चाहर ने 76 और संतवीर ने 66 रन बनाए। संतवीर को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed