{"_id":"6a6e3dceecd3136a910d6674","slug":"the-director-reprimanded-officials-and-employees-for-negligence-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-76369-2026-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: डायरेक्टर ने लापरवाही पर अधिकारियों-कर्मचारियों को लगाई फटकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: डायरेक्टर ने लापरवाही पर अधिकारियों-कर्मचारियों को लगाई फटकार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीके अस्पताल का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लिया
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। हरियाणा के डायरेक्टर हेल्थ सर्विसेज डॉ. ब्रह्मदीप ने शनिवार सुबह बीके अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने ओपीडी, वार्ड, आपातकालीन सेवाओं, दवा वितरण केंद्र, सफाई व्यवस्था और मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लिया। इस दौरान उनके साथ सिविल सर्जन डॉ. जयंत आहूजा और पीएमओ डॉ. मोहित भी मौजूद रहे।
अस्पताल में प्रतिदिन करीब 2,500 मरीज उपचार और परामर्श के लिए पहुंचते हैं। निरीक्षण के दौरान जिन अधिकारियों और कर्मचारियों की कार्यप्रणाली संतोषजनक नहीं मिली, उन्हें डायरेक्टर ने मौके पर ही फटकार लगाई और व्यवस्थाओं में तत्काल सुधार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मरीजों का इलाज हमारे लिए प्राथमिकता होनी चाहिए। अस्पताल में पहुंचने वाले मरीजों को किसी प्रकार की समस्या न हो, इसको लेकर रणनीति बनाकर पूर्ण सुविधाएं मिलनी चाहिए।
डॉ. ब्रह्मदीप ने कहा कि इतने बड़े अस्पताल में आने वाले प्रत्येक मरीज को समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण और सम्मानजनक स्वास्थ्य सेवाएं मिलनी चाहिए। उन्होंने कहा कि मरीजों की सुविधा में लापरवाही या सरकार की छवि को नुकसान पहुंचाने वाली किसी भी कोताही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसे मामलों में संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।