सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   The rain water from the Yamuna river bank will be cleaned through a special treatment plant.

Faridabad News: यमुना किनारे लगे रेनीवेल के पानी को विशेष ट्रीटमेंट प्लांट से किया जाएगा साफ

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 07 Apr 2026 01:24 AM IST
विज्ञापन
The rain water from the Yamuna river bank will be cleaned through a special treatment plant.
यमुना नदी की फाइल फोटो ।यमुना किनारे के रेनीवेल उगल रहे जहर की खबर के साथ ।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री के समक्ष पेश की गई रिपोर्ट में आर्सेनिक और मैंगनीज की मात्रा ज्यादा पाई थी, 21.24 करोड़ रुपये की लागत से लगेगा प्लांट
Trending Videos

पांच लाख लोगों को मिलेगा शुद्ध पानी
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। फरीदाबाद महानगर विकास प्राधिकरण (एफएमडीए) ने शहरवासियों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के लिए एक बड़ी योजना तैयार की है। यमुना किनारे स्थित तीन प्रमुख रेनीवेल के पानी में आर्सेनिक और मैंगनीज जैसे हानिकारक तत्वों की अधिकता पाए जाने के बाद, अब पानी साफ करने के लिए 21.24 करोड़ रुपये की लागत से विशेष ट्रीटमेंट प्लांट लगाया जाएगा। इस कदम से शहर के करीब पांच लाख लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।

हाल ही में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के समक्ष पेश की गई रिपोर्ट में सामने आया की मानकों के अनुसार पानी में आर्सेनिक की मात्रा 0.01 से 0.5 मिलीग्राम होनी चाहिए, लेकिन कबूलपुर (लाइन नंबर 5) और ददसिया (लाइन नंबर 20 व 22) के रेनीवेल में यह स्तर 0.937 तक पहुंच गया है। यमुना में गिरते सीवर और औद्योगिक केमिकल के कारण भूजल दूषित हो रहा है, जो रेनीवेल के जरिये सीधे लोगों की रसोई तक पहुंच रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्राधिकरण वर्तमान में 22 रेनीवेल और 1600 ट्यूबवेल के जरिये शहर की प्यास बुझा रहा है। नई योजना के तहत चिन्हित तीन रेनीवेल से मिलने वाले 30 एमएलडी पानी को पहले ट्रीटमेंट प्लांट में साफ किया जाएगा और फिर मुख्य लाइन में सप्लाई किया जाएगा। प्राधिकरण ने पानी की गुणवत्ता जांचने के लिए केंद्रीय भूजल बोर्ड से भी अनुबंध किया है।

यमुना पट्टी के ददसिया, कांवरा कलां, कबूलपुर, किड़ावली और मंझावली जैसे गांवों में रेनीवेल बने हुए हैं। प्राधिकरण के कार्यकारी अभियंता अंकित भारद्वाज ने बताया कि शहरवासियों को शुद्ध पानी देना हमारी प्राथमिकता है। गुणवत्ता जांच के बाद अब दूषित पानी को फिल्टर करने की प्रक्रिया जल्द शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed