{"_id":"69d40ff3242dcd4be604a8ce","slug":"two-people-were-arrested-for-allegedly-cheating-people-by-posting-fake-posts-on-social-media-apps-about-selling-clothes-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-66774-2026-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: सोशल मीडिया एप पर कपड़े बेचने की फर्जी पोस्ट डालकर ठगी के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: सोशल मीडिया एप पर कपड़े बेचने की फर्जी पोस्ट डालकर ठगी के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
विज्ञापन
साइबर क्राइम थाना सेंट्रल की टीम ने जयपुर से पकड़े आरोपी
आरोपियों को 2 दिन के रिमांड पर लेकर टीम कर रही पूछताछ
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। सोशल मीडिया एप इंस्टाग्राम पर कपड़े बेचने की फर्जी पोस्ट डालकर ठगी मामले में दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों में राजस्थान के दौसा का रहने वाला सोनू और सवाई माधोपुर का रहने वाला कुलदीप शामिल है। साइबर क्राइम थाना सेंट्रल की टीम ने आरोपियों को जयपुर से काबू किया है।
आरोपियों से पूछताछ में सामने आया कि दोनों दोस्त हैं और जयपुर में बीए की पढ़ाई कर रहे हैं। दोनों ने मिलकर अपने एक अन्य दोस्त से इंस्टाग्राम पर कपड़े बेचने का विज्ञापन बनवाया था। इंस्टाग्राम आईडी को दोनों अपने फोन में चलाते थे। जब शिकायतकर्ता ने कपड़े सिलेक्ट करके पेमेंट किया तो उन्होंने शिकायतकर्ता को बताया कि पेमेंट नहीं आया हैं और शिकायतकर्ता को झांसे में लेकर 151255 रुपये ट्रांसफर करवा लिए।
पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि आरोपियों को 2 दिन के रिमांड पर लेकर पुलिस टीम पूछताछ कर रही है। ठगी को लेकर पुलिस को ये शिकायत सेंट्रल इलाके में रहने वाली महिला ने दी थी। शिकायत में कहा गया कि 28 जनवरी को शिकायतकर्ता ने इंस्टाग्राम आईडी पर सूट खरीदने का विज्ञापन देखा। विज्ञापन में दिए नंबर पर संपर्क किया तो व्हाट्सएप मैसेज पर सूट सलेक्ट कर पेमेंट करने को कहा गया। आरोपियों ने सूट सिलेक्ट करने पर 1299 रुपये की पेमेंट के लिए स्कैनर भेजा। महिला ने स्कैनर से पेमेंट कर दी तो आरोपी बोले की पेमेंट नहीं आई है। इसी तरह आरोपियों ने बहाने बनाकर महिला से 151255 रुपये ट्रांसफर करा लिए। बाद में महिला का कॉल रिसीव करना भी बंद कर दिया तो ठगी का अहसास हुआ। साइबर क्राइम थाना सेंट्रल की टीम ने एफआईआर दर्ज कर जांच करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
Trending Videos