सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Unseasonal rains and strong winds cause heavy damage to crops

Faridabad News: बेमौसम बारिश और तेज हवाओं से फसलों को भारी नुकसान

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 21 Mar 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
Unseasonal rains and strong winds cause heavy damage to crops
विज्ञापन
-विधायक आफताब अहमद ने की स्पेशल गिरदावरी की मांग
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
तावडू। क्षेत्र में पिछले तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश और तेज हवाओं के कारण किसानों की फसलों को भारी नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है। गेहूं व सरसों की फसल पर मौसम की मार साफ दिखाई दे रही है, जिससे किसान काफी चिंतित नजर आ रहे हैं।

शुक्रवार को कांग्रेस विधायक आफताब अहमद तावडू क्षेत्र के दौरे पर पहुंचे और गांव पचगांव सहित कई गांवों में किसानों से मुलाकात की। किसानों ने उन्हें बताया कि तेज हवाओं और बारिश के कारण गेहूं की फसल खेतों में गिरकर बिछ गई है, जबकि सरसों की फसल भीगने से खराब होने का खतरा बढ़ गया है। किसानों की समस्याएं सुनने के बाद विधायक आफताब अहमद ने कहा कि बेमौसमी बरसात के चलते किसानों की फसल को भारी नुकसान हुआ है। उन्होंने सरकार और प्रशासन से मांग की कि प्रभावित क्षेत्रों में स्पेशल गिरदावरी कराई जाए और किसानों को उनकी फसल का उचित मुआवजा दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यह समस्या केवल एक क्षेत्र तक सीमित नहीं है, बल्कि प्रदेश के कई हिस्सों में किसानों की फसल खराब हुई है, इसलिए जहां-जहां नुकसान हुआ है वहां सरकार को विशेष गिरदावरी के आदेश जारी करने चाहिए ताकि किसी भी किसान के साथ भेदभाव न हो और सभी को सही मुआवजा मिल सके। किसानों के अनुसार इस समय गेहूं की फसल पकने की स्थिति में है और फसल के गिर जाने से दाना पतला होने की संभावना बढ़ गई है, जिससे उत्पादन में भारी कमी आ सकती है। वहीं सरसों की कटी हुई फसल बारिश में भीग गई है और जो फसल खेतों में खड़ी है उसके गिरने का खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed