फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Farmers decide at meeting: Rural committees to be formed in every village

Delhi NCR News: बैठक में किसानों का निर्णय, गांव-गांव में ग्रामीण समितियों का होगा गठन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jul 2026 06:05 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फर्रुखनगर। भारतीय किसान संघ की बैठक शुक्रवार को नारायणी वाटिका फर्रुखनगर में हुई। इसकी अध्यक्षता जिला अध्यक्ष महेश यादव ने की। उसमें निर्णय लिया गया कि गांव-गांव में ग्रामीण समितियों का गठन, किसानों को समृद्ध बनाना, जैविक खेती और प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देना है और गुरुग्राम जिले में पौधरोपण की मुहिम को आगे बढ़ाना मकसद है।
बैठक में भाकिसं के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य मणिलाल लबाना, राजस्थान ने भारतीय किसान संघ की कार्य पद्धति और कार्य नीति को विस्तार से समझाया और अपने विचार रखे। हरियाणा संभाग मंत्री महेंद्र ने महिला सशक्तीकरण पर विशेष चर्चा की। उन्होंने कहा कि कृषि में महिलाएं किसान, श्रमिक, देखभालकर्ता और नेता के रूप में बहुआयामी भूमिका निभा रही हैं। वे फसलें उगाती हैं, पशुपालन करती हैं, खाद्य उत्पादन का प्रबंधन करती हैं और घरेलू एवं राष्ट्रीय अर्थव्यवस्थाओं में महत्वपूर्ण योगदान देती हैं। जिले में कृषि क्षेत्र में महिलाओं को आगे लाने और उन्हें सशक्त बनाने पर चर्चा हुई।
विज्ञापन

इस दौरान अजीत यादव को जिला जैविक प्रमुख और अरुण को गुरुग्राम ब्लॉक उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई।इसमें सतबीर, प्रांत सह जैविक प्रमुख एवं जिला पालक हरियाणा, विजय वीर युवा प्रमुख, भगवान सिंह पटौदी ब्लॉक अध्यक्ष, एडवोकेट मुकेश सैनी ब्लॉक अध्यक्ष फर्रुखनगर, एडवोकेट विकास सैनी ब्लॉक उपाध्यक्ष फर्रुखनगर, विजय पाल चौहान ग्राम प्रमुख, जिला उपाध्यक्ष अनिल शर्मा सहित अन्य पदाधिकारी चुने गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed