सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   first campus of sydney west uni in greno this year

Delhi NCR News: ग्रेनो में इसी साल खुलेगा वेस्टर्न सिडनी यूनिवर्सिटी का पहला कैंपस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 16 Mar 2026 09:05 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो --
Trending Videos

यूनिवर्सिटी के प्रतिनिधियों ने ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण को परफॉर्मेंस गारंटी दस्तावेज सौंपे


माई सिटी रिपोर्टर

ग्रेटर नोएडा। वेस्टर्न सिडनी यूनिवर्सिटी का पहला कैंपस इसी साल ग्रेटर नोएडा में शुरू होने जा रहा है। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण परिसर स्थित टावर-टू के 6-8वें तल पर कैंपस बनने जा रहा है। यूनिवर्सिटी की प्रॉपर्टी एंड कॉमर्शियल ऑफिसर मैरियन जॉन्स व अन्य प्रतिनिधियों ने शीघ्र ही कार्य शुरू करने के संकेत दिए हैं।
सोमवार को यूनिवर्सिटी के प्रतिनिधियों ने नोएडा के सेक्टर-16बी स्थित मैक्स टावर में हुए कार्यक्रम में ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण को परफॉर्मेंस गारंटी दस्तावेज सौंपे। प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार के नेतृत्व में कैंपस को जल्द शुरू करने के लिए हर संभव सहयोग प्रदान किया जा रहा है। इस दौरान प्राधिकरण की ओएसडी गुंजा सिंह, वरिष्ठ प्रबंधक अजित भाई पटेल आदि मौजूद रहे। प्राधिकरण की एसीईओ सौम्य श्रीवास्तव ने कहा कि कैंपस के खुलने से ग्रेटर नोएडा टेक्नोलॉजी, मैन्युफैक्चरिंग और इनोवेशन के सेंटर के तौर पर डेवलप होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रिसर्च को मिलेगी मजबूती
यूनिवर्सिटी के प्रतिनिधि ने बताया कि यह कैंपस सस्टेनेबिलिटी, वाटर मैनेजमेंट, एग्रीकल्चर, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और बिजनेस इनोवेशन जैसे फील्ड में ग्लोबल टीचिंग, रिसर्च और इंडस्ट्री से जुड़े अध्ययन को मजबूती प्रदान करेगा। इस कैंपस के पहले चरण में बिजनेस एनालिटिक्स, मार्केटिंग, डेटा साइंस, सस्टेनेबल वॉटर फ्यूचर्स और एग्रीकल्चर में प्रोग्राम में शिक्षा प्रदान करने की योजना है। दूसरे चरण में इनोवेशन, एंटरप्रेन्योरशिप और सप्लाई चेन मैनेजमेंट के बारे में शैक्षणिक पाठ्यक्रम शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed