{"_id":"69bbe803b144fe54fd100001","slug":"tata-power-ddl-will-supply-2900-mw-electricity-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-128439-2026-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: टाटा पावर-डीडीएल 2900 मेगावाट बिजली की करेगा आपूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: टाटा पावर-डीडीएल 2900 मेगावाट बिजली की करेगा आपूर्ति
विज्ञापन
विज्ञापन
गर्मियों में 2622 मेगावाट तक पहुंच सकती है बिजली की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
नई दिल्ली । उत्तरी दिल्ली में लगभग 90 लाख की आबादी को बिजली आपूर्ति करने वाली अग्रणी पावर यूटिलिटी टाटा पावर-डीडीएल ने गर्मी को देखते हुए व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। कंपनी के अनुसार, इस साल पीक बिजली मांग लगभग 2622 मेगावाट तक पहुंचने का अनुमान है, जबकि पिछले साल पीक मांग 2410 मेगावाट दर्ज की गई थी। इसे देखते हुए कंपनी ने 2900 मेगावाट तक बिजली उपलब्ध कराने का इंतजाम किया है।
गर्मी में संभावित चुनौतियों से निपटने के लिए टाटा पावर-डीडीएल ने बिजली उत्पादकों, प्रमुख सामग्री आपूर्तिकर्ताओं और सेवा प्रदाताओं सहित सभी हितधारकों के साथ समन्वय बढ़ाने शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में हाल ही में कार्यशाला हुई थी, जिसमें प्रमुख पावर जेनरेटरों, दीर्घकालिक सप्लायर, मूल उपकरण निर्माताओं और व्यावसायिक सहयोगियों ने भाग लिया। बैठक में कंपनी के प्रवक्ता ने बताया कि जेनरेशन कंपनियों और बिजनेस पार्टनर के साथ मिलकर तैयारियों को और सुदृढ़ किया जा रहा है।
Trending Videos