{"_id":"69dcffda49130df6e40c061f","slug":"friends-broke-the-young-mans-leg-by-hitting-him-with-a-rod-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-132102-2026-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: दोस्तों ने रॉड मारकर तोड़ा युवक का पैर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: दोस्तों ने रॉड मारकर तोड़ा युवक का पैर
विज्ञापन
विज्ञापन
- विजय विहार इलाके की घटना, पुलिस ने पीड़ित के बयान पर मामला दर्ज कर भागे हुए आरोपियों की तलाश में जुटी
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। विजय विहार इलाके में नशा करने से मना करने पर दोस्तों ने एक युवक पर हमला कर उसका पैर तोड़ दिया। घायल की पहचान 44 वर्षीय पवन शर्मा के रूप में हुई है, जो पेशे से चालक हैं। अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद पुलिस ने पीड़ित के बयान पर मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, पवन पहले अपने दोस्तों के साथ नशा करता था, लेकिन तीन साल पहले उसने यह आदत छोड़ दी। इसी बात को लेकर उसका दोस्त मोहन उससे नाराज रहने लगा और उस पर पुलिस को सूचना देने का आरोप लगाने लगा। पीड़ित के मुताबिक, 30 मार्च को मोहन और उसके साथी ने उसे रोककर रॉड से हमला कर दिया, जिससे उसका पैर टूट गया। राहगीरों की मदद से उसे अस्पताल पहुंचाया गया। फिलहाल पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है।
Trending Videos