सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   12 flights cancelled from Hindon Airport

Ghaziabad News: हिंडन एयरपोर्ट से 12 उड़ानें बंद

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 17 Feb 2026 01:44 AM IST
विज्ञापन
12 flights cancelled from Hindon Airport
विज्ञापन
साहिबाबाद। हिंडन एयरपोर्ट से सर्दी के मौैसम में अस्थायी तौर पर रोकी गई 12 उड़ानें अब पूरी तरह बंद कर दी गई हैं। इनमें एयर इंडिया एक्सप्रेस की सात, फ्लाई बिग की तीन और स्टार एयर व इंडिगो की एक-एक उड़ान शामिल हैं। अब यहां से 12 उड़ानें ही संचालित हो रही हैं।
Trending Videos

एयरपोर्ट से जिन शहरों के लिए उड़ानें बंद की गई हैं, उनमें गोवा, कोलकाता, वाराणसी, पटना, जम्मू, चेन्नई, भुवनेश्वर, बठिंडा, लुधियाना, किशनगढ़, देहरादून व जयपुर शामिल हैं। ये उड़ानें क्यों बंद की गईं, इसका कोई स्पष्ट कारण अभी नहीं बताया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एयरपोर्ट निदेशक डा. चिलका महेश ने बताया कि सर्दियों में उड़ानों को कुछ समय के लिए बंद किया गया था। इनको फरवरी में दोबारा संचालित किया जाना था, लेकिन अब स्थायी तौर पर बंद कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि बंद उड़ानों को लेकर सभी एयरलाइंस कंपनियों को मेल किया गया था, लेकिन अब तक किसी का भी जवाब नहीं मिला है।
----
मुंबई-बंगलूरू की उड़ान पर भी संकट
एयरपोर्ट से भले ही एक शहर की दो से तीन उड़ानें थीं, लेकिन सभी फ्लाइट में 90 फीसदी सीट बुक रहती थीं। वर्तमान में एयर इंडिया एक्सप्रेस की मुंबई व बंगलूरू की उड़ान के लिए मार्च का स्लॉट अब तक नहीं खोला गया है। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि इन शहरों की उड़ान भी आने वाले समय में बंद हो सकती है।
फ्लाई बिग ने बंद कीं सभी सेवाएं
फ्लाई बिग की देहरादून की उड़ान शुरू होने के कुछ दिनों बाद ही बंद हो गई थी। अब कंपनी ने हिंडन एयरपोर्ट से अपनी सभी सेवाएं बंद कर दी हैं। कोरोनाकाल में एयरपोर्ट से उड़ानें ठप थीं। कोरोना संक्रमण समाप्त होने के बाद सबसे पहले फ्लाई बिग ने सितंबर 2023 में यहां से बठिंडा, लुधियाना व देहरादून के लिए उड़ान शुरू की। इसके बाद एयर इंडिया एक्सप्रेस व इंडिगो की उड़ानें संचालित हुईं। वर्ष 2025 में स्टार एयर ने भी यहां से दोबारा सेवाएं शुरू करते हुए नांदेड़, किशनगढ़, आदमपुर के लिए उड़ानें संचालित कीं। स्टार एयर ने अब किशनगढ़ की उड़ान बंद कर दी है।
अब दो शहरों के लिए ही एयर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ान
एयर इंडिया एक्सप्रेस ने एक मार्च 2025 से एयरपोर्ट से नौ शहरों गोवा, मुंबई, कोलकाता, वाराणसी, बंगलूरू, पटना, जम्मू, चेन्नई व भुवनेश्वर के लिए उड़ानें शुरू की थीं। इनमें से अब बंगलूरू के लिए दो व मुंबई के लिए एक उड़ान ही संचालित हो रही है। अन्य सात शहरों के लिए उड़ानें बंद कर दी गई हैं। इसी प्रकार इंडिगो ने 17 जुलाई 2025 को आठ शहरों के लिए उड़ानें शुरू की थीं। इंडिगो ने भी जयपुर की उड़ान बंद कर दी है।
इन शहरों के लिए संचालित हैं उड़ानें
वर्तमान में इंडिगो की ओर से अहमदाबाद, चेन्नई, मुंबई, कोलकाता, वाराणसी, पटना, बंगलूरू के लिए उड़ानें संचालित हो रही हैं। स्टार एयर की ओर से नांदेड़, आदमपुर और एयर इंडिया एक्सप्रेस की ओर से मुंबई व बंगलूरू के लिए उड़ानें संचालित हैं। एयर इंडिया एक्सप्रेस की बंगलूरू के लिए दो उड़ानें हैं।
अप्रैल 2019 में शुरू हुई थीं उड़ानें
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2019 में आठ मार्च को हिंडन एयरपोर्ट का उद्घाटन किया था और 11 अप्रैल को पहली बार नौ सीटर विमान ने पिथौरागढ़ के लिए उड़ान भरी थी। इसके बाद स्टार एयर ने हुबली और कलबुर्गी के लिए नवंबर 2019 से सेवाएं शुरू कीं। हालांकि, कोरोनाकाल में तीनों शहरों की उड़ानें बंद हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed