{"_id":"69937acdf91dfb3b4807e159","slug":"fire-broke-out-in-auto-parts-and-oil-factory-brought-under-control-within-two-hours-ghaziabad-news-c-198-1-gbd1023-15766-2026-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: ऑटो पार्ट्स और ऑयल फैक्टरी में धधकी आग, दो घंटे में पाया काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: ऑटो पार्ट्स और ऑयल फैक्टरी में धधकी आग, दो घंटे में पाया काबू
विज्ञापन
विज्ञापन
साहिबाबाद। लिंकरोड थानाक्षेत्र के साइट चार औद्योगिक क्षेत्र में संचालित चरण ऑटोटेक में सोमवार दोपहर आग लग गई। आग ने फैलते हुए भारत ऑयल फैक्टरी को भी चपेट में ले लिया। उसका भी टीन शेड जलने लगा।
गाजियाबाद, साहिबाबाद, हापुड़, लोनी और गौतमबुद्धनगर से 10 वाटर टेंडर व फोम टेंडर मंगाकर आग पर काबू पाया गया।
शुरुआती जांच में ऑटो पार्ट्स मशीन में ओवर हीट से आग लगने के बाद हादसा होने की बात सामने आई है।
मुख्य अग्निशमन अधिकारी राहुल पाल ने बताया कि आटोटेक कंपनी के करीब 40 कर्मियों को आनन-फानन में बाहर निकाला गया। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग को पूरी तरह बुझाया जा सका। हादसा कैसे हुआ इसकी विस्तृत जांच के लिए टीम बनाई गई है।
Trending Videos