सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   16 booked for beating Dalit with belt

Ghaziabad News: दलित को बेल्ट से पीटने के मामले में 16 पर रिपोर्ट

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 02 Mar 2026 02:00 AM IST
विज्ञापन
16 booked for beating Dalit with belt
विज्ञापन
गाजियाबाद। नंदग्राम के घूकना में दलित को बेल्ट और लाठी डंडों से पीटकर अधमरा करने के मामले में पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्जकर जांच शुरू कर दी। शिकायतकर्ता का आरोप है कि पुलिस ने इसमें कार्रवाई नहीं की। मजबूरी में उनको कोर्ट जाना पड़ा।
Trending Videos

घूकना निवासी सुमित ने बताया कि वह 13 नवंबर 2025 को बाल कटवाने के लिए सेलून पर जा रहे थे। तभी सोकेंद्र और एक अन्य आए और उन्होंने गाली देना शुरू कर दिया। आपत्ति जताने पर आरोपियों ने उनको पीटा। इस दौरान उनके परिचित भी आए और वह भी हमलावर हो गए। उन्होंने बेल्टों से उनको पीटा। किसी ने पूरी घटना को वीडियो बना ली, जो उनके पास है। किसी तरह उनकी जान बची। वह इसकी शिकायत लेकर पुलिस के पास गए, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद उन्होंने कोर्ट की शरण ली। कोर्ट ने नंदग्राम पुलिस को रामअवतार, नितिन, बोबी, साेकेंद्र, महेंद्र, कौशिक, सिब्बू, चमन को नामजद करते हुए समेत 16 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए। इस बारे में एसीपी जियाउद्दीन ने बताया कि जांच कराई जा रही है। मामले में साक्ष्यों के आधार पर ही कार्रवाई कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed