{"_id":"69a4a25d700f9a70d80b6de0","slug":"case-filed-against-husband-and-mother-in-law-in-case-of-death-of-married-woman-ghaziabad-news-c-139-1-mdr1001-108748-2026-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: विवाहिता की मौत के मामले में पति व सास पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: विवाहिता की मौत के मामले में पति व सास पर केस
विज्ञापन
विज्ञापन
मोदीनगर। नगर की भूपेन्द्रपुरी कॉलोनी निवासी विवाहिता कविता की मौत के मामले में पुलिस ने पति और सास के खिलाफ खुदकुशी को उकसाने की धारा में रिपोर्ट दर्ज की है।
नगर के मुलतानीपुरा स्थित पड़ाव कॉलोनी निवासी मुनेश देवी के अनुसार लगभग 12 वर्ष पूर्व उनकी बेटी कविता की शादी भूपेन्द्रपुरी कॉलोनी निवासी दीपक के साथ हुई थी। दंपती के सात वर्ष एक एक बेटा है। आरोप है कि ससुराल वाले शादी में मिले दहेज से नाखुश थे। आरोपी दहेज की मांग को लेकर आए दिन कविता को प्रताड़ित करते थे। कविता ने मामले की शिकायत अपने परिजनों से की तो आरोपी ससुराल वालों ने उसका मायके आना जाना बंद कर दिया। आरोप है कि बीती 24 फरवरी को ससुराल वालों ने कविता को बुरी तरह पीटा। कविता लहूलुहान हो गई और उसका शव फंदे से लटका मिला।
एसीपी मोदीनगर ने बताया कि तहरीर के अनुसार पति दीपक और सास उषा के खिलाफ खुदकुशी की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांज शुरू कर दी है।
Trending Videos