{"_id":"69a4a18f4b965b22b707972c","slug":"242-lakh-withdrawn-from-elderly-womans-account-in-the-name-of-igl-gas-bill-payment-ghaziabad-news-c-198-1-gbd1023-16232-2026-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: आईजीएल गैस बिल भुगतान के नाम पर बुजुर्ग महिला के खाते से 2.42 लाख निकाले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: आईजीएल गैस बिल भुगतान के नाम पर बुजुर्ग महिला के खाते से 2.42 लाख निकाले
विज्ञापन
विज्ञापन
इंदिरापुरम। वसुंधरा सेक्टर 11 की रहने वाली 62 वर्षीय आशा चतुर्वेदी के बैंक खाते व क्रेडिट कार्ड से ठगों ने 2.42 लाख रुपये निकाल लिए। उन्हें आईजीएल गैस कनेक्शन काटने का डर दिखाया गया था। मामला 25 फरवरी का है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है।
दर्ज मामले में बुजुर्ग महिला ने बताया कि 25 फरवरी की दोपहर करीब 1:45 बजे अंजान नंबर से कॉल आई थी। बात कर रहे व्यक्ति ने खुद को आईजीएल गैस कंपनी का अधिकारी बताया। साथ ही गैस बिल जमा न होने और कनेक्शन काटने की बात कही। इसके बाद उन्हें भुगतान के लिए लिंक भेजा। बताया कि लिंक के जरिये उन्होंने भुगतान का प्रयास किया लेकिन सफल नहीं हो पाईं। इसके बाद ठग ने मोबाइल हैक कर उनके बैंक खाते से 1.92 लाख रुपये निकाल लिए। साथ ही क्रेडिट कार्ड से भी 50 हजार रुपये निकाल लिए। 26 फरवरी को उन्होंने पुलिस से इसकी शिकायत की। एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि जिस बैंक खाते में रकम स्थानांतरित की गई है, उसे फ्रीज कराया गया है। जल्द ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Trending Videos