सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   41 people were duped of Rs 1.42 crore in the name of investing in crypto currency.

Ghaziabad News: क्रिप्टो करेंसी में निवेश के नाम पर 41 लोगों से 1.42 करोड़ की ठगी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 11 Feb 2026 01:55 AM IST
विज्ञापन
41 people were duped of Rs 1.42 crore in the name of investing in crypto currency.
विज्ञापन
लोनी। क्रिप्टो करेंसी में राशि निवेश कराकर 41 लोगों से 1.42 करोड़ रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ितों ने मामले की शिकायत पुलिस से की है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। आरोप है कि चार साल पहले ठगों ने 20 माह में रुपये दोगुना करने का दावा किया था।
Trending Videos


टीला शहबाजपुर गांव निवासी राकेश कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि चार साल पहले जनपद बागपत बिलौंचपुरा थाना सिंघावली अहीर गांव निवासी अजय कुमार से मुलाकात हुई थी। अजय ने बताया कि उनके पांच साथियों ने मिलकर एएसटी कॉइन क्रिप्टो करेंसी के नाम से कंपनी चलाई है। इस कंपनी वह भी निदेशक है। कंपनी क्रिप्टो करेंसी में निवेश करने वालों को 20 माह में रुपये दोगुने करने का दावा किया था। अजय ने अपनी कंपनी में निवेश करने की बात कही थी। अजय अपने सहयोगी साबिर के साथ उनको हिमाचल प्रदेश के ऊना स्थित होटल में ले गया। जहां परद कंपनी के बारे में विस्तार से बताया और रेफरल लिंक से निवेश कराया। इसके बाद आरोपियों ने फर्जी वेबसाइट तैयार कर उन दोनों समेत 41 अन्य लोगों से 20 वर्ष में 1.42 करोड़ रुपये निवेश कराया। जब उनकी समयवधि पूरी हुई तो कंपनी डायरेक्टर व अन्य संचालकों ने उनकी कॉल रिसीव करनी बंद कर दी। इसके बाद सभी निवेशकों को अपने साथ हुई ठगी का पता चला। एसीपी अंकुर विहार ज्ञान प्रकाश राय ने बताया कि पीड़ितों की शिकायत पर धोखाधड़ी करने के आरोप में पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। जल्द ही आरोपियों के खिलाफ जांच करके कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed