{"_id":"698c5a2c8582f644470c8c4b","slug":"ghaziabad-suicide-case-12th-pass-chetan-has-several-businesses-three-bank-accounts-have-come-to-light-2026-02-11","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"UP: 12वीं पास चेतन ने किए कई कारोबार, तीन बैंक खाते आए सामने, ऐसे तीसरी पत्नी के नजदीक आया; चेतन पर नए खुलासे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: 12वीं पास चेतन ने किए कई कारोबार, तीन बैंक खाते आए सामने, ऐसे तीसरी पत्नी के नजदीक आया; चेतन पर नए खुलासे
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: शाहरुख खान
Updated Wed, 11 Feb 2026 04:00 PM IST
सार
गाजियाबाद तीन बहनों की खुदकुशी के मामले में पिता को लेकर एक और नया खुलासा हुआ है। 12वीं पास चेतन ने कई कारोबार किए थे। तीन बैंक खाते सामने आ गए हैं। उसने स्टॉक एक्सचेंज, क्रेडिट कार्ड बनाने और शेयर ट्रेडिंग का काम किया था। छह माह से फ्लैट और तीन माह से कार्यालय का किराया नहीं दिया।
विज्ञापन
1 of 10
Ghaziabad Suicide Case
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
गाजियाबाद की भारत सिटी सोसायटी में तीन बहनों की खुदकुशी के मामले में नया खुलासा हुआ है। तीन बच्चियों के पिता चेतन की निजी और आर्थिक जिंदगी से जुड़े नए खुलासे सामने आ रहे हैं। पुलिस की अब तक की जांच में सामने आया है कि तमाम तरह के व्यवसाय करने वाले चेतन कुमार केवल 12वीं पास हैं। उन्होंने कम समय में उम्मीद से ज्यादा कमाई करने के बाद उतनी ही तेजी से आर्थिक तंगी का सामना किया।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, चेतन के नाम पर तीन बैंक खाते संचालित हो रहे हैं। हालांकि, अभी इन खातों में हुए लेनदेन का पूरा ब्योरा बैंकों से पुलिस को नहीं मिला है। बैंक को पत्र लिखकर जल्द जानकारी उपलब्ध कराने के लिए कहा गया है।
Trending Videos
2 of 10
Ghaziabad Sisters Suicide
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि चेतन और उनकी तीसरी पत्नी टीना दोनों ही 12वीं पास हैं। लोन कमीशन एजेंट का काम छोड़ने के बाद चेतन ने स्टॉक एक्सचेंज, क्रेडिट कार्ड बनवाने व शेयर ट्रेडिंग का काम किया। इस दौरान अपने कार्यालयों में टीना को कॉल अटेंडेंट के तौर पर रखा। इसी दौर में चेतन की आर्थिक स्थिति मजबूत हुई। उनके पास तीन-तीन चार पहिया वाहन व फ्लैट होने के साथ ही अन्य शौक पूरे होने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 10
Ghaziabad Triple Suicide
- फोटो : अमर उजाला
हालांकि, कुछ ही समय बाद कारोबार में अचानक नुकसान शुरू हो गया। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, वर्तमान में जिस फ्लैट में परिवार रह रहा था, उसका तीन माह का किराया बकाया है। इसके अलावा जिस फ्लैट में चेतन ने कार्यालय बनाया था, उसका छह माह से किराया नहीं दिया गया है। पुलिस ने दिल्ली और मुजफ्फरपुर (बिहार) निवासी दोनों मकान मालिकों को पूछताछ के लिए बुलाया है।
4 of 10
ghaziabad suicide
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
स्कूल बेहद कम जाती थीं किशोरियां
शुरुआती जांच में यह भी सामने आया है कि तीनों किशोरियां स्कूल बेहद कम जाती थीं। पढ़ाई में मन नहीं लगने के चलते वे कई-कई दिनों तक छुट्टी पर रहती थीं। इस कारण उनकी नियमित पढ़ाई प्रभावित हुई। हालांकि, मंगलवार दोपहर तीन बजे तक पुलिस टीम स्कूल जांच के लिए नहीं पहुंच सकी थी।
विज्ञापन
5 of 10
भारत सिटी सोसायटी में तीन किशोरियों की सामूहिक आत्महत्या के बाद जांच के लिए आई पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पुलिस का कहना है कि एक जांच टीम को स्कूल भेजकर किशोरियों के शैक्षिक दस्तावेजों की जांच की जाएगी। बताया जा रहा है कि जिस अवधि में किशोरियां स्कूल में पढ़ रही थीं, उस समय के कई शिक्षक अब स्कूल छोड़ चुके हैं। ऐसे में पुलिस पूर्व शिक्षकों से भी संपर्क कर किशोरियां के व्यवहार और मानसिक स्थिति से जुड़ी जानकारी जुटा सकती है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।