सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Chetan did many businesses, three bank accounts came to light

Ghaziabad News: चेतन ने किए कई कारोबार, तीन बैंक खाते आए सामने

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 11 Feb 2026 01:56 AM IST
विज्ञापन
Chetan did many businesses, three bank accounts came to light
विज्ञापन
साहिबाबाद। आत्महत्या करने वाली तीनों बहनों के पिता चेतन की निजी और आर्थिक जिंदगी से जुड़े नए खुलासे सामने आ रहे हैं। पुलिस की अब तक की जांच में सामने आया है कि तमाम तरह के व्यवसाय करने वाले चेतन कुमार केवल 12वीं पास हैं। कम समय में ज्यादा कमाई करने के बाद उतनी ही तेजी से आर्थिक तंगी का सामना किया।
Trending Videos

पुलिस सूत्रों के अनुसार, चेतन के नाम पर तीन बैंक खाते संचालित हो रहे हैं। अभी इन खातों में हुए लेनदेन का पूरा ब्योरा बैंकों से पुलिस को नहीं मिला है। बैंक को पत्र लिखकर कहा गया है। चेतन और उनकी तीसरी पत्नी टीना दोनों ही 12वीं पास हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोन कमीशन एजेंट का काम छोड़ने के बाद चेतन ने स्टॉक एक्सचेंज, क्रेडिट कार्ड बनवाने व शेयर ट्रेडिंग का काम किया। इस दौरान अपने कार्यालयों में टीना को कॉल अटेंडेंट के तौर पर रखा।
चेतन की आर्थिक स्थिति मजबूत हुई। उनके पास तीन-तीन चार पहिया वाहन व फ्लैट होने के साथ ही अन्य शौक पूरे होने लगे। हालांकि, कुछ ही समय बाद कारोबार में अचानक नुकसान शुरू हो गया।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, वर्तमान में जिस फ्लैट में परिवार रह रहा था, उसका तीन माह का किराया बकाया है। जिस फ्लैट में चेतन ने कार्यालय बनाया था, उसका छह माह से किराया नहीं दिया गया है। पुलिस ने दिल्ली और मुजफ्फरपुर (बिहार) निवासी दोनों मकान मालिकों को पूछताछ के लिए बुलाया है।
डीसीपी ट्रांस हिंडन निमिष पाटील ने बताया कि बैंक खातों में लेनदेन की जानकारी अभी आना बाकी है। अन्य तथ्य भी सामने आए हैं, जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed