सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   UPCDA official suspended for taking bribe of Rs 17,000

Ghaziabad News: 17 हजार घूस लेने वाले यूपीसीडा का अधिकारी निलंबित

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 11 Feb 2026 01:57 AM IST
विज्ञापन
UPCDA official suspended for taking bribe of Rs 17,000
विज्ञापन
लोनी। प्लॉट हस्तांतरण के एवज में 17 हजार रुपये की घूस लेने वाले यूपीसीडा के अधिकारी जगदीश वर्मा को निलंबित कर दिया गया है। पीड़ित से पैसे लेने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। मामले में घूस लेने वाले पीड़ित ने अधिकारियों से शिकायत की थी। शिकायत के बाद अधिकारियों ने कार्रवाई की है।
Trending Videos


सोशल मीडिया पर घूस लेने का वीडियो वायरल हुआ था। वीडियो वायरल होने के बाद दिल्ली के रहने वाले आर के शर्मा ने यूपीसीडा के उच्च अधिकारियों से शिकायत की थी। उन्होंने दी शिकायत में बताया था कि ट्रांस दिल्ली सिग्नेचर सिटी के सेक्टर सी 9 और 7 में 200 मीटर के दो प्लाट खरीदे थे। आरोप है कि जब वह प्लॉट के हस्तांतरण संबंधी दस्तावेज पूरा कराने के लिए यूपीसीडा कार्यालय पहुंचे तो कार्यालय में तैनात कर सहायक जगदीश वर्मा एवं अन्य कर्मचारी मयंक कौशिक ने उनसे घूस की मांग की। दोनों ने उनसे करीब 1.21 लाख रुपये बतौर घूस लिए थे। रुपये देते समय उन्होंने कर सहायक जगदीश वर्मा का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर मामले की शिकायत परियोजना अधिकारी से की थी। ट्रांस दिल्ली सिग्नेचर सिटी यूपीसीडा परियोजना अधिकारी शर्मिला पटेल का कहना है कि मामला संज्ञान में आने पर अधिकारियों को मामले से अवगत कराया गया था। अधिकारियों के निर्देश पर मामले की जांच कर रिपोर्ट सौंपी गई थी। अधिकारियों द्वारा जगदीश वर्मा को निलंबित किया गया है। इस मामले में और कौन लोग शामिल हैं, उसकी जांच की जा रही है। दूसरे कर्मचारी के खिलाफ जांच कर अधिकारियों को रिपोर्ट भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed