सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   A five-year-old boy reached the police station...accused his uncle of harassment.

Ghaziabad News: पांच वर्षीय बालक पहुंचा पुलिस चौकी...ताऊ पर प्रताड़ना का आरोप

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 07 Apr 2026 01:40 AM IST
विज्ञापन
A five-year-old boy reached the police station...accused his uncle of harassment.
विज्ञापन
मोदीनगर। विश्वकर्मा बस्ती निवासी पांच वर्षीय बालक ललित सोमवार की सुबह घर छोड़कर कपड़ों के बैग समेत महामाया पुलिस चौकी जा पहुंचा। उसने ताऊ पर प्रताड़ना का आरोप लगाया। बच्चे के पिता की मौत हो चुकी है और मां उसे छोड़कर चली गई है।
Trending Videos

चौकी पहुंचकर बच्चा पुलिसकर्मियों के सामने बिलखने लगा। पुलिसकर्मियों ने बच्चे को चुप कराया। ललित ने बताया कि उसके पिता सोनू की मौत हो गई है। पिता की मौत के बाद मां उसे छोड़कर कहीं चली गई। अब वह ताऊ के पास रहता है। ललित ने आरोप लगाया कि ताऊ उसे प्रताड़ित करते हैं। पुलिसकर्मी बालक ललित को थाने ले गए। बालक ललित ने वहां भी ताऊ पर ही प्रताड़ना का आरोप लगाया। एसीपी मोदीनगर ने बताया कि बच्चे के ताऊ और अन्य परिजनों को बुलाकर मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed