सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   A group of devotees was stoned, injuring 10 people, including a pregnant woman, and 10 others were detained.

Ghaziabad News: श्रद्धालुओं के जत्थे पर पथराव, गर्भवती समेत 10 घायल, 10 हिरासत में

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 02 May 2026 02:13 AM IST
विज्ञापन
A group of devotees was stoned, injuring 10 people, including a pregnant woman, and 10 others were detained.
कैला भट्टा में हुए हमले में घायल श्रद्धालु। संवाद - फोटो : Archive
विज्ञापन
गाजियाबाद। तीर्थ स्थलों के दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं पर कैलाभट्ठा में गैर समुदाय के युवकों ने पथराव कर दिया। विरोध करने पर महिला श्रद्धालुओं के साथ अभद्रता भी की। पथराव में गर्भवती समेत 10 श्रद्धालु घायल हो गए। नगर कोतवाली पुलिस ने 10 आरोपियों को हिरासत में लिया है।
Trending Videos

पुलिस ने सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां से छह को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। चार श्रद्धालु भर्ती हैं। घटना से मौके पर काफी देर तक अफरातफरी का माहौल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कैलाभट्ठा की मलिन बस्ती में रहने वाले टिंकू ने बताया कि वह पत्नी, बच्चों, अन्य परिजनों व रिश्तेदारों के साथ चार दिन पूर्व देवी मां के दर्शन करने गए थे। कई तीर्थ स्थलों से होकर वह शुक्रवार शाम क्षेत्र के देवी मंदिर पहुंचे। यहां से सभी मां दुर्गा का जयकारा लगाते हुए घर जा रहे थे।
टिंकू का आरोप है कि पीएसी चौक के पास जैद, उमर, फारुख, सलाउद्दीन सहित 15-20 लोगों ने श्रद्धालुओं पर रास्ता घेरकर चलने का आरोप लगाया। उनके छोटे भाई साजन ने विरोध किया तो उस पर हमला कर घायल कर दिया। इसके बाद जत्थे में शामिल बच्चों और महिलाओं पर भी हमला कर दिया। इसी बीच कुछ लोगों ने छतों से पथराव कर दिया। हमले में गौरव, विक्की, भारत, साजन, सोनी, पूजा, भारती, सन्नो, गर्भवती मंशा समेत 10 लोग घायल हो गए।
फलों की टोकरी टकराने पर बिगड़ा माहौल

टिंकू ने बताया कि सभी देवी के जयकारे लगाते हुए घर जा रहे थे। साजन के पास फलों और पूजा सामग्री की टोकरी थी। उसे लेकर वह पीछे चल रहा था। सामने से फलों की दुकान बंद करके मो. जैद कुछ सामान लेकर घर लौट रहा था। इसी दौरान साजन और मो. जैद की फलों की टोकरी टकरा गई। यही विवाद का कारण बना।
पेचकस और तराजू से हमले का आरोप, दुकानें बंद कर भागे लोग

टिंकू का आरोप है कि हमलावरों ने पेचकस, तराजू के बाट व लाठी-डंडों से हमला किया। इसके बाद पथराव होते ही भगदड़ मच गई। आसपास के दुकानदारों ने प्रतिष्ठान बंद कर दिए। छतों से पथराव कर रहे लोगों ने घरों के दरवाजे बंद कर लिए। पुलिस ने घरों के दरवाजे खुलवाकर आरोपियों को हिरासत में लिया। पुलिस टीम के साथ श्रद्धालुओं ने भी आरोपियों की पहचान में मदद की। डीसीपी धवल जायसवाल, नगर कोतवाल सचिन बालियान समेत पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची।

हिस्ट्रीशीटर है साजन

डीसीपी सिटी ने बताया कि टिंकू की शिकायत पर केस दर्ज कर 10 आरोपियों को हिरासत में लिया गया है। अन्य की तलाश की जा रही है। उन्होंने बताया कि जत्थे में शामिल साजन आपराधिक प्रवृत्ति का है और कई बार जेल जा चुका है। वह नगर कोतवाली का हिस्ट्रीशीटर है और फिलहाल जमानत पर जेल से बाहर है। उसके खिलाफ नगर कोतवाली में पांच केस दर्ज हैं।
बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता पहुंचे
घटना की सूचना मिलते ही बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के लोग मौके पर पहुंच गए। उन्होंने पीड़ित परिवार का हाल जाना और पुलिस से आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने उन्हें आश्वासन देकर वहां से भेज दिया।

कैला भट्टा में हुए हमले में घायल श्रद्धालु। संवाद

कैला भट्टा में हुए हमले में घायल श्रद्धालु। संवाद- फोटो : Archive

कैला भट्टा में हुए हमले में घायल श्रद्धालु। संवाद

कैला भट्टा में हुए हमले में घायल श्रद्धालु। संवाद- फोटो : Archive

कैला भट्टा में हुए हमले में घायल श्रद्धालु। संवाद

कैला भट्टा में हुए हमले में घायल श्रद्धालु। संवाद- फोटो : Archive

कैला भट्टा में हुए हमले में घायल श्रद्धालु। संवाद

कैला भट्टा में हुए हमले में घायल श्रद्धालु। संवाद- फोटो : Archive

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed