सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   A man posed as a fake IPS officer and was duped of Rs 1.5 crore in exchange for securing a government job.

Ghaziabad News: फर्जी आईपीएस अफसर बन सरकारी नौकरी लगवाने के एवज डेढ़ करोड़ की ठगी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 20 Feb 2026 01:01 AM IST
विज्ञापन
A man posed as a fake IPS officer and was duped of Rs 1.5 crore in exchange for securing a government job.
विज्ञापन
साहिबाबाद। फर्जी आईपीएस अधिकारी बनकर नौकरी लगवाने का झांसा देकर आठ लोगों से करीब डेढ़ करोड़ की ठगी का मामला सामने आया है। आरोपियों ने पीड़ित को नकली नियुक्ति पत्र भी दिए गए। पीड़ितों की शिकायत पर जांच की तो पुलिस भी हैरत में पड़ गई। चूंकि यह केवल एक व्यक्ति नहीं बल्कि पूरा गैंग है। पुलिस ने जांच करने के बाद केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
Trending Videos

राजेंद्र नगर सेक्टर-5 निवासी ऋषिराज दिल्ली के एक सरकारी स्कूल में चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारी हैं। उन्हाेंने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि साल-2022 में उनके दिल्ली स्थित स्कूल में दाखिले के संबंध में जानकारी लेने के लिए थॉमस पी योसेफ और राजेश खन्ना आए थे। थॉमस ने उनसे कुछ जानकारी ली और बताया कि वह आईपीएस जया खन्ना के पति राजेश खन्ना के दोस्त हैं। वह सरकारी विभागाें में नौकरी भी लगवा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित ने दिल्ली अलीपुर निवासी कुछ युवाओं से संपर्क कर राजेंद्र नगर सेक्टर तीन स्थित रेस्तरां में राजेश खन्ना, उनकी पत्नी जया खन्ना और उनकी बेटी कनिष्का से मुलाकात करवाई। होटल में जया खन्ना ने अपना आईपीएस का आई कार्ड भी दिखाया। जया खन्ना ने कहा कि उनके पति राजेश खन्ना और बेटी कनिष्का कागजों का सारा काम देखेंगे और रुपयों का लेनदेन भी वही करेंगे। उन्होंने नौकरी लगवाने के नाम पर पहली बार में 25 लाख रुपये की मांग की। उनके झांसे में आकर कुछ युवकों के कागज और 20 लाख रुपये कनिष्का को दिए गए। इसके बाद आरोपियों ने दिल्ली वेस्टर्न कोर्ट में युवकों को बुलाकर सरकारी दस्तावेज दिखाए। इसके बाद फिर से ठगों ने करीब 70 लाख रुपये की मांग की। साथ ही उन्होंने खाद्य निगम में नौकरी लगाने का झांसा दिया। ठगों ने दो युवकों को भारतीय खाद्य निगम के नियुक्ति पत्र दिए। जबकि अन्य युवकों को जल्द ही नियुक्ति पत्र देने का आश्वासन दिया। युवाओं को भारतीय खाद्य निगम के बाराखंबा रोड स्थिति कार्यालय बुलाकर कागजों पर हस्ताक्षर कराकर नियुक्ति पत्र दे दिए। इस तरह कई बार में डेढ़ करोड़ रुपये आरोपियों ने हड़प लिए। जब नियुक्ति के लिए युवा पहुंचे तो ठगी का पता चला।
रुपये वापस मांगे तो रेप रेस में फंसाने की दी धमकी
जब नियुक्ति पत्र फर्जी निकले तो पीड़ितों ने थ़ॉमस से संपर्क किया और मुकदमा दर्ज कराने की बात कही। इस पर थॉमस ने उन्हें चार लाख रुपये का चेक दिया। इसके बाद वह जया खन्ना के घर पहुंचे तो वहां उनकी मुलाकात कनिष्का से हुई। धोखाधड़ी की बात करते हुए पीड़ितों ने कनिष्का से रुपये मांगे तो उसने पीड़ितों को रेप केस में फसाने की धमकी दे दी।
एसीपी श्वेता यादव ने बताया कि शिकायत के आधार पर ठगों के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज की गई है। पूरे मामले की जांच के लिए टीम गठित कर दी है। आरोपियों को जल्द ही पूछताछ के लिए बुलाया जाएगा। उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed