{"_id":"69d41ba60b3347e7ca0e90eb","slug":"a-young-man-returning-from-the-gym-was-attacked-with-sticks-and-a-report-was-filed-ghaziabad-news-c-198-1-gbd1023-17475-2026-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: जिम से लौट रहे युवक पर लाठी-डंडे से हमला, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: जिम से लौट रहे युवक पर लाठी-डंडे से हमला, रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
विज्ञापन
साहिबाबाद। थानाक्षेत्र के श्यामपार्क स्थित प्यारे लाल कॉलोनी निवासी राहुल मल्होत्रा पर दो युवकों ने जानलेवा हमला कर दिया। मारपीट के बाद जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। मामला 4 अप्रैल का है। पुलिस ने लाजपतनगर के एल ब्लॉक निवासी रिशु और उत्तम के खिलाफ रविवार को प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है।
राहुल मल्होत्रा ने बताया कि वह शनि चौक स्थित जिम से शनिवार रात 7 बजे अपने घर जा रहे थे और रास्ते में रिशु व उत्तम उनके पास लाठी-डंडे लेकर पहुंचे। दोनों ने पीछे से हमला करते बुरी तरह पीटा। इससे उनके शरीर पर कई जगह चोट आई और जब विरोध किया तो आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। किसी तरह वह घर पहुंचे और परिजन के साथ थाने पहुंचकर शिकायत की। एसीपी साहिबाबाद श्वेता यादव ने बताया कि युवकों के बीच विवाद को लेकर मारपीट की बात सामने आई है। रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।
-- -- -
Trending Videos