सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   A young man was beaten up in a dispute over parking his car

Ghaziabad News: कार खड़ी करने को लेकर हुए विवाद में युवक को पीटा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 03 May 2026 01:30 AM IST
विज्ञापन
A young man was beaten up in a dispute over parking his car
विज्ञापन
मुरादनगर। ब्रजविहार कॉलोनी में कार खड़ी करने को लेकर हुए विवाद में युवक से मारपीट कर कार को क्षतिग्रस्त कर दिया। तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ब्रजविहार कॉलोनी निवासी अभि त्यागी ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि वह अपनी कार खड़ी कर रहा था। इसी बीच कॉलोनी निवासी अर्जुन आया और कार का शीशा तोड़ दिया और गाली देने लगा। इसके बाद शुक्रवार शाम को अभि अपने गांव काकडा जा रहा है बीच रास्ते में अर्जुन, शरद, गौरव ने उसकी गाड़ी रुकवा ली। आरोप है कि लाइसेंसी पिस्टल से अभि के साथ मारपीट की। परिवार समेत जान से मारने की धमकी दी। एसीपी ने बताया कि तहरीर पर अर्जुन त्यागी, शरद व गौरव निवासी ब्रजविहार कॉलोनी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
Trending Videos

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed