{"_id":"69bdac9f990b574a8c09b45b","slug":"a-young-man-working-in-a-pizza-shop-committed-suicide-by-hanging-himself-ghaziabad-news-c-30-gbd1036-846088-2026-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: पिज्जा शॉप में काम करने वाले युवक ने फंदा लगाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: पिज्जा शॉप में काम करने वाले युवक ने फंदा लगाकर दी जान
विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। विजयनगर थाना क्षेत्र के प्रताप विहार में किराये के मकान में रहने वाले युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का मेडिकल परीक्षण कराकर परिजनों को सौंप दिया है।
एसीपी नगर कोतवाली उपासना पांडेय ने बताया कि प्रताप विहार के रोम्स पिज्जा में काम करने वाले रितेश कुमार(22) ने बृहस्पतिवार की रात एफ ब्लॉक स्थित किराये के कमरे में लगी सीढ़ियों से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
रितेश मूल रूप से गांव करेना थाना शिकारपुर जनपद बुलंदशहर का रहने वाला है और दो वर्षों से पिज्जा शॉप में काम कर रहे थे। मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।
पुलिस के अनुसार उसके साथ कमरे में रहने वाले युवक ने बताया कि रितेश एक युवती से प्यार करता था और शादी करना चाहता था।
हालांकि युवती के परिजनों ने शादी से इन्कार कर दिया है। प्रथम दृष्टया इसी कारण से रितेश ने आत्महत्या की है। बताया कि शव का मेडिकल परीक्षण कराकर परिजनों को सौंप दिया है। तहरीर मिलने पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।
Trending Videos