{"_id":"6a4abe058f15fae6cd0f7dde","slug":"accusation-of-wounding-someone-with-a-kirpan-for-failing-to-bring-money-from-her-parental-home-ghaziabad-news-c-198-1-gbd1023-20961-2026-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: मायके से रुपये न लाने पर कृपाण मारकर घायल करने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: मायके से रुपये न लाने पर कृपाण मारकर घायल करने का आरोप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोनी। ट्रोनिका सिटी थानाक्षेत्र के खानपुर जप्ती गांव की रहने वाली पूजा ने पति संजीत, ससुर मुनीराम और देवर नितिन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। आरोप है कि तीनों ने दो लाख रुपये न मिलने पर उससे मारपीट की और कृपाण से हमलाकर घायल किया। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है।
दर्ज मामले में पूजा ने बताया कि पति, ससुर व देवर शराब पीने के लिए उनसे मायके से दो लाख रुपये लाने का दबाव बना रहे थे। रुपये न लाने पर तीनों ने दो जून रात में गाली गलौज कर मारपीट की। विरोध करने पर कृपाण से हमला किया। किसी तरह जान बचाकर बच्चों के साथ वह बहन के घर पहुंची। आरोप है कि तीनों आरोपी बहन के घर पहुंचे और दरवाजा तोड़ने का प्रयास किया। कुछ देर बाद वापस लौटे। तीन जून को जब वह बच्चों के साथ घर वापस पहुंची तब तीनों ने उनके व छोटे बेटे के साथ डंडे से मारपीट कर मोबाइल फोन तोड़ दिया। इसकी शिकायत उन्होंने पुलिस से की। एसीपी लोनी सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि जांच शुरू कर दी गई है। तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।