{"_id":"6a4abe41445bd5acf605384e","slug":"fire-breaks-out-in-electricity-meters-of-a-building-in-dlf-colony-ghaziabad-news-c-198-1-gbd1023-20947-2026-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: डीएलएफ कॉलोनी की बिल्डिंग के बिजली मीटरों में लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: डीएलएफ कॉलोनी की बिल्डिंग के बिजली मीटरों में लगी आग
विज्ञापन
साहिबाबाद की डीएलएफ कॉलोनी के सी ब्लॉक में बिजली मीटर पैनल में आग लगी। स्रोत: वीडियोग्रैब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साहिबाबाद। डीएलएफ कॉलोनी के सी ब्लॉक की बिल्डिंग के बिजली मीटर पैनल में शनिवार देर रात आग लगने से करीब 10 घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। इससे करीब 12 से अधिक फ्लैट प्रभावित हुए। रातभर बिजली नहीं होने से लोगों को जागकर गुजारनी पड़ी। वहीं इंद्रप्रस्थ कॉलोनी में 11 केवी लाइन में फॉल्ट होने से करीब चार घंटे बिजली गुल रही और 33 केवी लाइन में फॉल्ट आने से वसुंधरा, वैशाली, कौशांबी, कोयल एंक्लेव और इंदिरापुरम समेत कई इलाकों में करीब पांच घंटे तक बिजली गुल रही।
डीएलएफ कॉलोनी के सी ब्लॉक की बहुमंजिला इमारत में शनिवार देर रात 12 बजे एबीसी केबल में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। आग लगने से केबल क्षतिग्रस्त हो गई और 12 फ्लैटों में बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई। स्थानीय निवासी मिथलेश कुमार कांति ने बताया कि शनिवार देर रात 12 बजे शॉर्ट सर्किट की वजह से एबीसी केबल में आग लग गई। इससे आठ मीटर केबल जल गई। लोगों ने ऊर्जा निगम को आग लगने की जानकारी देकर बिजली बंद कराई और तारों पर रेत डालकर आग पर काबू पाया। उन्होंने बताया कि बिल्डिंग की बिजली को काटकर निगम ने इलाके की बिजली को एक दो घंटे में सुचारु कर दिया, लेकिन बिल्डिंग में सुबह करीब 10 बजे वैकल्पिक बिजली आपूर्ति की गई।
33 केवी लाइन में फॉल्ट, पांच घंटे आपूर्ति ठप
रविवार सुबह 33 केवी लाइन में फॉल्ट होने से टीएचए के कौशांबी, वैशाली, कोयल एंक्लेव और इंदिरापुरम के कई इलाकों में अचानक बिजली गुल हो गई। फॉल्ट ठीक करने में निगम को करीब पांच घंटे लग लगे। पांच घंटे तक लोगों को गर्मी और पेयजल संकट का सामना करना पड़ा। कई घरों में इनवर्टर भी जवाब दे गए। इससे परेशानी और बढ़ गई। वहीं इंद्रप्रस्थ कॉलोनी में 11 केवी लाइन में फॉल्ट होने की वजह से रविवार दोपहर करीब 12 बजे से बिजली गुल रही। लोगों को इसकी वजह से परेशानी हुई।
विज्ञापन
-वर्जन-
गर्मी की वजह से लोड़ बढ़ जाता है। लोड बढ़ने से ही शॉर्ट सर्किट होकर एबीसी केबल में आग लगी थी। बिल्डिंग में मीटर बदलकर बिजली आपूर्ति सामान्य करा दी गई है। -बृजेश कुमार ,मुख्य अभियंता, ऊर्जा निगम, जोन तीन