सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Accused of having a relationship on the pretext of marriage, also gave birth to a son

Ghaziabad News: शादी का झांसा देकर संबंध बनाने का आरोप, पुत्र को भी दिया जन्म

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 07 Apr 2026 02:16 AM IST
विज्ञापन
Accused of having a relationship on the pretext of marriage, also gave birth to a son
विज्ञापन
लोनी। बॉर्डर थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी में रहने वाली महिला को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। महिला का आरोप है कि कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिला फिर उससे संबंध बनाए गए थे। आरोपी ने महिला से करीब 10 लाख रुपये भी हड़प लिए। अदालत के आदेश पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
Trending Videos


पीड़ित महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि सरल कुंज कॉलोनी निवासी अमित से करीब 15 साल पहले शाहदरा में नौकरी के दौरान दोस्ती हुई थी। इससे पहले ही उनका पति से विवाद हो गया था और इस वजह से वह अकेली रह रही थी। उसने पति से तलाक दिलाने की बात कहते हुए शादी का प्रस्ताव रखा। एक दिन युवक खाने-पीने की वस्तुएं लेकर उनके घर पहुंचा। महिला का आरोप है कि युवक ने कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर उसे बेहोश कर दिया और इसके बाद संबंध बनाए। इस दौरान के अश्लील फोटो और वीडियो भी बना लिए। होश में आई तो उन्होंने युवक की हरकत का विरोध करते हुए पुलिस से शिकायत करने की बात कही। इस पर आरोपी अश्लील फोटो-वीडियो दिखाते हुए उनको वायरल करने की धमकी देकर उसे ब्लैकमेल करके संबंध बनाता रहा। कुछ दिन बाद उन्होंने पुत्र को जन्म दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि युवक ने उसके पति से दोस्ती कर ली और इस दौरान उनके नाम से मकान पर मार्च 2024 में 5,18 लाख रुपये का लोन करा लिया। इसके अलावा अलग-अलग बार में पांच लाख रुपये और ले लिए। पीड़िता का आरोप है कि एक साल पहले उनको पता चला कि अमित शादीशुदा है और उसके दो बच्चे भी हैं। इसका विरोध किया और अपने रुपये मांगे। आरोप है कि अमित 8 अक्तूबर 2025 को उसके घर आकर जाति सूचक शब्दों का प्रयोग कर गाली गलौज करके गया। एसीपी अंकुर विहार ज्ञान प्रकाश राय ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, अनुसूचित जाति जनजाति समेत धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed