सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Advocates' agitation continues, ACP gheraoed

Ghaziabad News: अधिवक्ताओं का आंदोलन जारी, एसीपी का किया घेराव

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 11 Feb 2026 01:25 AM IST
विज्ञापन
Advocates' agitation continues, ACP gheraoed
एसीपी मोदीनगर का घेराव करते अधिवक्ता। संवाद
विज्ञापन
मोदीनगर। तहसील मुख्यालय की बार एसोसिएशन के सचिव नकुल त्यागी के खिलाफ धोखाधड़ी के मामले में दर्ज प्राथमिकी निरस्त नहीं होने से गुस्साए अधिवक्ताओं का आंदोलन जारी है। मंगलवार को अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत रहे। साथ ही तहसील मुख्यालय में नारेबाजी करते हुए हंगामा किया।
Trending Videos

नाराज अधिवक्ताओं ने एसीपी मोदीनगर भास्कर वर्मा का घेराव किया और मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। एसीपी ने उन्हें दो दिन में समाधान का भरोसा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेरठ जिले के परतापुर स्थित गांव इकला निवासी मुकुल सांगवान ने बार एसोसिएशन के सचिव नकुल त्यागी और भोजपुर के गांव सैदपुर निवासी सुमित के खिलाफ कृषि भूमि बेचने के नाम पर धोखाधड़ी की प्राथमिकी दर्ज कराई है। बार सचिव के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज होने से अधिवक्ताओं में रोष है।
वह शनिवार से आंदोलन कर रहे हैं। अधिवक्ताओं ने समाधान दिवस में हंगामा काटा था और धरने पर बैठ गए थे। इसके बाद सोमवार को मोदीनगर थाना प्रभारी निरीक्षक का घेराव किया था।
अधिवक्ताओं ने कहा कि नकुल त्यागी ने सिर्फ बैनामा किया था। कोई धोखाधड़ी नहीं की है। यदि बैनामा गलत है तो सब रजिस्ट्रार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज होनी चाहिए। आरोप लगाया कि पुलिस-प्रशासन के अधिकारी जानबूझकर अधिवक्ताओं को परेशान कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed