{"_id":"69c44328c70965246a06593a","slug":"ahilyabai-marg-will-be-built-in-two-months-with-a-cost-of-rs-39-lakh-ghaziabad-news-c-198-1-gbd1023-17046-2026-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: 39 लाख रुपये से दो माह में बनेगा अहिल्याबाई मार्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: 39 लाख रुपये से दो माह में बनेगा अहिल्याबाई मार्ग
विज्ञापन
विज्ञापन
खोड़ा। नगर पालिका क्षेत्र में लंबे समय से जर्जर हुए अहिल्याबाई मार्ग पर 39 लाख रुपये खर्च करके उसे बनाया जाएगा। इस सड़क के निर्माण का प्रस्ताव पहले ही पास कर दिया था। इस परियोजना के पूरा होने से स्थानीय लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।
मधु विहार स्थित अहिल्याबाई मार्ग से बघेल की दुकान तक करीब 290 मीटर लंबी इस सड़क का निर्माण दो माह के भीतर पूरा करने का दावा अधिकारी कर रहे है। तेजी से काम शुरू कर दिया गया है और गुणवत्ता का भी विशेष ध्यान रखा जाएगा। दरअसल, अहिल्याबाई मार्ग क्षेत्र की प्रमुख सड़क है। यहां से हर रोज करीब तीन हजार लोग आवाजाही करते हैं। काफी समय से सड़क की हालत बेहद खराब थी। जगह-जगह गड्ढे और उखड़ी सतह के कारण लोगों को आवागमन मुश्किल हो रहा था। निवासी रामवीर ने बताया है कि बारिश में सड़क की स्थिति और भी बदतर हो जाती थी। वहां से पैदल चलना तक मुश्किल हो जाता था।
-- -- -
निर्माण कार्य पूरा होने के बाद क्षेत्र में यातायात सुगम होगा। कम समय में लोग गंतव्यत तक पहुंच सकेंगे। दो माह में काम पूरा करने का प्रयास किया जाएगा।- अनुज गोयल, अवर अभियंता, निर्माण विभाग, नगर पालिका, खोड़ा।
Trending Videos