सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   An elderly woman drying clothes in her flat's balcony was electrocuted.

Ghaziabad News: फ्लैट की बालकनी में कपड़े सुखा रही वृद्ध महिला करंट से झुलसी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 21 Mar 2026 01:55 AM IST
विज्ञापन
An elderly woman drying clothes in her flat's balcony was electrocuted.
विज्ञापन
लोनी। डीएलएफ के मनीष विहार कॉलोनी में शुक्रवार को वृद्ध महिला फ्लैट की बालकनी में कपड़े सुखाने के दौरान हाइटेंशन लाइन की चपेट में आकर झुलस गई। महिला को आनन-फानन अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनके दोनों हाथ करंट से झुलस गए हैं और उनका उपचार चल रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने वृद्धा के परिजनों को घटना की जानकारी रे दी है।
Trending Videos


दिल्ली के पटेल नगर काॅलोनी निवासी रेनू अग्रवाल (63) करीब 5 माह से लोनी स्थित डीएलएफ मनीष विहार कॉलोनी के फ्लैट में आकर रहने लगी थीं। उनके मकान के पास से हाइटेंशन लाइन गुजर रही है। शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे वह घर की बालकनी में कपड़े सुखा रही थीं। उसी दौरान हाइटेंशन लाइन की चपेट में आकर उनको करंट लग गया और गिर गई। आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी तो वृद्ध को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसीपी अंकुर विहार ज्ञान प्रकाश राय ने बताया कि बालकनी में महिला अविवाहित हैं और उनका परिवार दिल्ली में रहता है। करंट लगने के वह घर पर अकेली थीं। हादसे में उनके दोनों हाथ झुलस गए हैं। आसपास के लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उनको दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया। उनके भतीजे रुद्राक्ष अग्रवाल को घटना की जानकारी दे दी है। वृद्धा को करंट लगने के कारणों की जांच की जा रही है।
-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed