{"_id":"6a52aa23c7d45e379008f11d","slug":"as-the-rainwater-receded-the-systems-potholes-became-visible-on-the-roads-shahibabad-news-c-198-1-gbd1023-21219-2026-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: बारिश का पानी निकला तो सड़कों पर दिखने लगे सिस्टम के गड्ढे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: बारिश का पानी निकला तो सड़कों पर दिखने लगे सिस्टम के गड्ढे
विज्ञापन
राजेंद्र नगर सेक्टर-3 होली एंजल स्कूल के सामने सड़क पर बना गड्ढा। अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साहिबाबाद। मानसून की पहली ही बारिश ने नगर निगम के नालों के सफाई अभियान की पोल खोल दी। अब सड़कों से पानी निकलते ही शहर के नए-पुराने सड़क पर हुए गड्ढों ने अब सिस्टम पर सवाल खड़े कर दिए हैं। सड़क पर जगह-जगह हुए गड्ढों ने निर्माण सामग्री की गुणवत्ता पर प्रश्नचिन्ह लगाए हैं, वाहन चालकों के लिए परेशानी का भी सबब बन रहे हैं। कई जगह सड़क में दरार आ चुकी है, कब यह सड़क कितनी धंस जाएगी कुछ पता नहीं। इन गड्ढों में दुर्घटनाग्रस्त होकर कौन कब जान गंवा बैठे कोई ठीक नहीं, लेकिन अधिकारी सब कुछ ठीक होने का दावा कर रहे हैं।
सीन-1
वसुंधरा सेक्टर-8 रैपिड स्टेशन के सामने की सड़क पर बना गड्ढा
वसुंधरा सेक्टर-8 नमो भारत स्टेशन के सामने वाली सड़क पर बारिश के बाद 10 से 15 इंच का गड्ढ़ा सड़क के बीचो-बीच है। राह चलते कोई भी दोपहिया वाहन यहां चोटिल हो सकता है। स्टेशन के सामने सेक्टर-10 जैन मंदिर वाली सड़क पर भी गहरे गड्ढे हो गए है, सड़क से बजरी निकली हुई है, इस रोड पर एक स्कूल भी हैं, ऐसे में यहां के गड्ढों से स्कूली बच्चों को भी खतरा है।
सीन-2
साहिबाबाद रेलवे रोड पर गड्ढों में ही सड़क
साहिबाबाद रेलवे रोड की पहले ही हालत खस्ता थी, बरसात के बाद यहां की सड़क गड्ढों में ही समा गई। रेलवे स्टेशन तक जाने वाली इस सड़क पर एक से डेढ़ फुट के गहरे गड्ढे हैं, हैरत की बात यह है कि नगर निगम ने 2025 में ही इस सड़क की मरम्मत कराई थी अब पहली बारिश में ही सड़क के गड्ढे सिस्टम के खिलाफ गवाही दे रहे हैं।
विज्ञापन
सीन-3
जीटी रोड पर आधी सड़क धंसने को है तैयार
गाजियाबाद से दिल्ली की ओर जाने वाली जीटी रोड पर नगर निगम की ओर से नाला निर्माण का कार्य किया गया है। खोदाई के बाद लापरवाही से रखे गए मिट्टी अब कई फिट अंदर जा चुके हैं। सड़क पर दरार बन गई है, कई जगह गहरे चार से पांच फुट गहरे गड्ढे हो चुके हैं। सड़क की सूरत बता रही है कि बारिश और हुई तो यहां भी भूस्खलन जैसे हालात हो सकते हैं। इसके साथ ही राजेंद्रनगर सेक्टर-3 होली एंजल स्कूल के सामने की सड़क से गिट्टियां उखड़ चुकी है, इंदिरापुरम में भी जगह-जगह सड़क धंस गई है।
क्या बोले अधिकारी
बरसात की वजह से सड़कों को नुकसान हुआ है जल्द ही निगम गड्ढों को भरवाने का काम शुरू करेगा, इसके बाद क्षतिग्रस्त सड़कों की डीपीआर तैयार की जाएगी और मानसून के बाद सड़क निर्माण कार्य कराया जाएगा। गणेशी लाल, अधिशासी अभियंता, नगर निगम
-- -