सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Attempt to fire with a pistol on the head, life saved as the bullet got stuck

Ghaziabad News: सिर पर तमंचा रख फायर का प्रयास, गोली फंसने से बची जान

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 30 Mar 2026 12:36 AM IST
विज्ञापन
Attempt to fire with a pistol on the head, life saved as the bullet got stuck
विज्ञापन
गाजियाबाद। एक युवक ने पड़ोसी पर पुरानी रंजिश के चलते माथे पर तमंचा रख फायर करने के प्रयास का आरोप लगाया है। गनीमत रही कि तमंचे में गोली फंस गई और युवक की जान बच गई। आरोप है कि घर के अन्य लोगों को आता देख आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। मामला तीन माह पहले का है, प्राथमिकी कोर्ट के आदेश पर अब नगर कोतवाली में दर्ज की गई है।
Trending Videos

घटना कोतवाली क्षेत्र के अमृत नगर स्थित गगन एन्क्लेव की है। दीपांशु भारद्वाज ने बताया कि पड़ोस में रहने वाले अनुज गर्ग और उसके पिता सत्य प्रकाश गर्ग से उनकी पुरानी रंजिश है। इस कारण दोनों पक्षों में विवाद बना रहता है। पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार, 18 दिसंबर 2025 की शाम करीब साढ़े पांच बजे दीपांशु अपने साथी विनायक शर्मा के साथ घर के पीछे स्थित पार्क में सफाई कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी दौरान अनुज व उसके पिता सत्य प्रकाश दो अज्ञात लोगों के साथ वहां पहुंचे और गाली-गलौज शुरू कर दी। आरोप है कि सत्य प्रकाश ने दीपांशु को धक्का देकर गिरा दिया, जबकि अनुज ने उसके सिर पर तमंचा रखकर ट्रिगर दबा दिया। हालांकि, तमंचे में गोली फंसने के कारण फायर नहीं हो सका और युवक की जान बच गई। इस दौरान दीपांशु ने आरोपी का हाथ झटक दिया, जिससे तमंचा झाड़ियों में गिर गया।
विनायक शर्मा ने बीच-बचाव करने का प्रयास किया, लेकिन आरोपी लगातार अभद्रता करते रहे। सूचना पर पहुंची डायल 112 ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने की सलाह दी। पीड़ित का आरोप है कि थाने में रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। इसके बाद उन्होंने पुलिस कमिश्नर से शिकायत की। इसके बाद भी कार्रवाई नहीं होने पर कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। एसीपी उपासना पांडेय ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed