सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Attempt to kidnap a girl, people caught her after hearing the noise

Ghaziabad News: युवती के अपहरण का प्रयास, शोर सुनकर लोगों ने पकड़ा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 23 Mar 2026 01:56 AM IST
विज्ञापन
Attempt to kidnap a girl, people caught her after hearing the noise
विज्ञापन
इंदिरापुरम। थानाक्षेत्र में एक युवती के अपहरण के प्रयास का मामला सामने आया है। युवती ई-रिक्शा से घर जा रही थी लेकिन रिक्शा चालक गलत रास्ते पर ले जाने लगा। पीड़िता की चीख सुनकर राहगीरों ने उसे रोका और पुलिस को बुलाया। इसके बाद पुलिस ने युवती को सुरक्षित घर पहुंचाकर रिक्शा चालक कनावनी निवासी राजू को हिरासत में लिया है।
Trending Videos


तिगरी गोल चक्कर क्षेत्र की रहने वाली युवती नोएडा स्थित आईटी कंपनी में नौकरी करती है। 21 मार्च की रात करीब दस बजे वह छिजारसी कट से ई-रिक्शा में बैठी थी। रास्ते में ई-रिक्शा चालक गलत रास्ते पर ले जाने लगा। सुनसान रास्ता देख युवती को शक हुआ और उसने शोर मचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रिक्शा चालक ने उसे चुप रहने की धमकी भी दी। तब तक शोर सुनकर आसपास से गुजर रहे लोगों ने ई-रिक्शा को रुकवा लिया। तभी पुलिस को भी डायल 112 पर सूचना दी। एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि आरोपी को हिरासत में लेकर शांतिभंग में कार्रवाई की गई है। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed