फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   BJP Mandal President's father-in-law murdered; middle son-in-law stabbed him in the stomach with a khukri

Ghaziabad News: भाजपा के मंडल अध्यक्ष के ससुर की हत्या, मझले दामाद ने पेट में घोंपी खुकरी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jul 2026 01:46 AM IST
विज्ञापन
BJP Mandal President's father-in-law murdered; middle son-in-law stabbed him in the stomach with a khukri
मोदीनगर। अनार सिंह की मौत से बेखबर बैठी उनकी पत्नी शारदा देवी। संवाद
मोदीनगर। नगर की फफराना मार्ग स्थित कॉलोनी में बृहस्पतिवार रात नकाब लगाकर पहुंचे दामाद ने ससुर पर खुकरी से हमला कर दिया। आरोपी ने सास और अपनी पत्नी पर भी आरोपी से हमला कर दिया। घायल हालत में बुजुर्ग को अस्पताल में भर्ती करा गया। जहां उनकी मौत हो गई। इस मामले में सूचना के बाद डीसीपी देहात सुरेंद्र नाथ तिवारी मौके पर पहुंचे और उन्होंने घटनाक्रम की जानकारी ली। मृतक अनार सिंह(62) के छोटे दामाद भाजपा के मोदीनगर मंडल अध्यक्ष हैं।
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार फफराना मार्ग के रहने वाले अनार सिंह मोदी समूह में घरेलू चालक थे। अनार सिंह की मंझली पुत्री मोनिका उर्फ मोनू ने लगभग बीस वर्ष पहले बुलंदशहर के शिकारपुर निवासी संदीप चौधरी से प्रेम विवाह किया था। उनका एक 18 वर्षीय पुत्र भी है। संदीप चौधरी दवा कंपनी में एमआर है। वह मोनिका के मायके से लगभग एक किमी दूर ब्रह्मपुरी
विज्ञापन

कॉलोनी में ही किराये पर रहता है। मोनिका ने बताया कि संदीप दहेज की मांग को लेकर शुरू से ही उसे प्रताड़ित करता था। आरोप है कि शराब पीकर वह उनके साथ मारपीट भी करता था। बच्चा होने के बाद भी उसके व्यवहार में कोई बदलाव नहीं हुआ। संदीप ने कुछ समय से सारी हदें पार कर दी थी। विवाद बढ़ने के कारण मोनिका बीते फरवरी को अपने मायके आ गई। आरोपी कई दिनों से मोनिका की रेकी कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार रात करीब नौ बजे मोनिका का छोटा भाई दीपाशुं पिता अनार सिंह की दवा लेने बाजार चला गया। घर पर उनके साथ पिता और मां शारदा देवी थीं। तभी नकाब पहने संदीप खुकरी लेकर घर में दाखिल हुआ और मोनिका के हाथ व कंधे व गर्दन पर वार कर दिया। अनार सिंह और शारदा देवी मोनिका को बचाने आए तो संदीप ने शारदा देवी को धक्का देकर गिरा दिया और अनार सिंह के पेट में खुकरी घोंप दी। अनार सिंह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर गए उनकी आंतें बाहर आ गईं। शोर मचाने पर आरोपी वहां से भाग गया। गंभीर अनार सिंह को पहले नगर के जीवन अस्पताल ले जाया गया, वहां से हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। गाजियाबाद एक निजी अस्पताल में देर रात अनार सिंह की मौत हो गई।

शुक्रवार सुबह डीसीपी ग्रामीण सुरेन्द्र नाथ तिवारी पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। डीसीपी ने बताया कि दीपांशु ने संदीप चौधरी के खिलाफ घटना की तहरीर दी है। आरोपी की तलाश में पांच टीमें लगी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed