फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Youth attacked with a punch and a knife while on his way to the temple

Ghaziabad News: मंदिर जा रहे युवक पर पंच और चाकू से हमला

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jul 2026 01:53 AM IST
विज्ञापन
Youth attacked with a punch and a knife while on his way to the temple
गाजियाबाद। मधुबन बापूधाम क्षेत्र के संजयनगर सेक्टर 23 स्थित हनुमान मंदिर में दर्शन कर निकले एक युवक पर कुछ लोगों ने हाथियारों से लैस होकर हमला कर दिया। आरोप है कि आरोपियों ने पिस्टल, पंच और चाकू से हमला कर दिया। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पीड़ित के साथी ने मौके पर बीच बचाव कराया तो आरोपी धमकी देकर भाग गए। घटना 30 जून की शाम की है। मामले में संजयनगर सेक्टर 23 निवासी रुद्र त्यागी ने मधुबन बापूधाम थाने में 10 जुलाई को सनी त्यागी, निखिल डागर, नोनू जाट और दो अन्य के खिलाफ केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन


एसीपी कविनगर सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि पीड़ित रुद्र त्यागी के मुताबिक कुछ दिन पूर्व उनकी सनी त्यागी के साथ स्कूटी में टक्कर होने के चलते कहासुनी हो गई थी। तब सनी धमकी देकर चला गया था। रुद्र त्यागी का कहना है कि 30 जून को वह अपने दोस्त मयंक शर्मा के साथ संजयनगर स्थित हनुमान मंदिर गए थे। आरोप है कि मंदिर में दर्शन के बाद जैसे ही वह आए तो पहले से घात लगाए बैठे सनी त्यागी पिस्टल लेकर, निखिल डागर चाकू लेकर, नोनू पंच लेकर व दो अन्य उनके साथियों ने उन पर जानलेवा हमला कर दिया।
विज्ञापन

आरोपियों ने उनके सिर व चेहरे पर वार किए। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर लोग एकत्र हो गए और उनके दोस्त मयंक ने किसी तरह बचाया तो आरोपी भविष्य में अंजाम भुगतने की धमकी देकर भाग गए। वह घटना के बाद से काफी दहशत में हैं। एसीपी ने बताया कि मामले में केस दर्ज कर लिया गया है। जांच की जा रही है। आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed