{"_id":"6a51531aa20803ef300e6266","slug":"screwdriver-driven-into-neck-after-objection-raised-over-molestation-of-sister-fir-registered-against-three-ghaziabad-news-c-198-1-gbd1023-21184-2026-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: बहन से छेड़छाड़ के विरोध पर गर्दन में मारा पेचकस, तीन पर प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: बहन से छेड़छाड़ के विरोध पर गर्दन में मारा पेचकस, तीन पर प्राथमिकी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोनी। अंकुर विहार थानाक्षेत्र स्थित कॉलोनी निवासी बहन-भाई को पिस्टल के बल पर आतंकित करके छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि विरोध करने पर आरोपियों ने छेड़छाड़ करते हुए युवती के कपड़े फाड़ दिए और भाई के विरोध करने पर गर्दन में पेचकस मारकर भाग गए। युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया। पीड़ित की शिकायत अंकुर विहार थाना पुलिस से की गई है। घटना में शामिल तीन आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किया जा रहे हैं।
युवक ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 23 जून की रात करीब साढ़े नौ बजे वह अपनी बहन के साथ बाजार से सामान खरीदने गए थे। वापस आते समय दिल्ली-सहारनपुर रोड पर कॉलोनी के मोड़ पर पहुंचे तो बाइक सवार तीन युवकों ने दोनों भाई-बहन को पिस्टल के बल पर रोक लिया। आरोप है कि युवकों ने जातिसूचक शब्दों का प्रयोग कर पिस्टल तान कर उनकी बहन से छेड़छाड़ की। बहन ने विरोध किया तो आरोपी युवक ने फायरिंग कर बहन के कपड़े फाड़ दिए। इस बात का जब युवक ने विरोध किया तो आरोपियों ने उनके साथ मारपीट करते हुए गर्दन पर पेचकस से जानलेवा हमला कर दिया। घटना के बाद वह आसपास के लोगों की मदद से अस्पताल गया और इलाज कराया। घटना की शिकायत अगले दिन सुबह पुलिस चौकी पर की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की। एसीपी अंकुर विहार अमरदीप मौर्या ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर साहिल, साहिब व अमन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।