फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   The municipal corporation has cleared water from the roads, but residents continue to face difficulties in their homes.

Ghaziabad News: सड़कों से निगम ने निकाला पानी घरों में बनी हुई है परेशानी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jul 2026 01:45 AM IST
विज्ञापन
The municipal corporation has cleared water from the roads, but residents continue to face difficulties in their homes.
इंदिरापुरम ज्ञान खंड एक की बिल्डिंग के बेसमेंट में भरे पानी में डूबे वाहन। संवाद
साहिबाबाद। बारिश के बाद नगर निगम ने जहां सड़कों से पानी निकाल दिया, वहीं लोगों के घर और बेसमेंट में दूसरे दिन भी पानी भरा रहा। इंदिरापुरम, शालीमार गार्डन और राजेंद्र नगर इलाके के कई इमारत ऐसे रहे जहां बेसमेंट में शुक्रवार को भी लोग परेशान रहे। नगर निगम का सहयोग न मिलने पर लोगों ने खुद ही पानी निकासी की व्यवस्था कराई।
विज्ञापन

न्यायखंड में कई प्लॉटों की पार्किंग में भरे हुए पानी को लोगों ने बाल्टियों से निकाला। लोगों का कहना था कि लगातार शिकायत के बावजूद नगर निगम की ओर से कोई मदद करने नहीं पहुंचा तो खुद ही सफाई में जुट गए। कुछ लोगों ने निजी खर्चे पर पानी निकालने के लिए पंप मंगवाया और सफाई कराई। पार्किंग में पानी भरे होने की वजह से लोगों की दर्जनों वाहन स्टार्ट नहीं हो सके तो घरों में सीवर का पानी घुसने से सामान खराब हो गया। वसुंधरा सेक्टर-16 में अनेक भूतल स्थित मकानों में सीवर का गंदा पानी घुसने के बाद शुक्रवार को स्थानीय लोगों ने बैठक कर नगर निगम के खिलाफ एनजीटी जाने पर चर्चा की। निवासी अमित किशोर ने बताया कि नगर निगम की लापरवाही के कारण लोगों को आर्थिक एवं मानसिक नुकसान उठाना पड़ा। अब इसके खिलाफ एनजीटी में शिकायत दर्ज कराने का सर्व सममति से निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन

वसुंधरा में धंसी सड़क का बिल्डर ने शुरू कराया निर्माण

वसुंधरा सेक्टर-13 में निर्माणाधीन इमारत के पास धंसी सड़क काे दुरुस्त करने का काम बिल्डर ने शुरू करा दिया है। निवासियों का आरोप है कि शिकायतों के बावजूद नगर निगम का कोई कर्मचारी तक इस ओर झांकने नहीं आया। बिल्डर की ओर से अब धंसी हुई सड़क का मरम्मत कार्य कराया जा रहा है।

इंदिरापुरम ज्ञान खंड एक की बिल्डिंग के बेसमेंट में भरे पानी में डूबे वाहन। संवाद

इंदिरापुरम ज्ञान खंड एक की बिल्डिंग के बेसमेंट में भरे पानी में डूबे वाहन। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed