{"_id":"6a5155773e04bfe934012357","slug":"factory-raided-2500-counterfeit-books-seized-ghaziabad-news-c-198-1-gbd1023-21176-2026-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: कारखाने पर छापा, 2500 जब्त नकली किताब जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: कारखाने पर छापा, 2500 जब्त नकली किताब जब्त
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साहिबाबाद। कुछ पब्लिशर्स के नाम का प्रयोग करके किताब छापने वाले कारखाने पर लिंक रोड थाना पुलिस ने कंपनी कर्मचारियों के साथ शुक्रवार को छापा मारा। औद्योगिक क्षेत्र साइट चार स्थित एक फैक्टरी में नकली पुस्तकें छापने का काम चल रहा था। टीम ने मौके से ढाई हजार से अधिक नकली किताबें बरामद की हैं। पुलिस ने कॉपी राइट एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
एसीपी साहिबाबाद अमित सक्सेना ने बताया कि दिल्ली शाहदरा निवासी अधिवक्ता ललित सरधना ने लिंक रोड थाना पुलिस को सूचना दी कि भारती भवन पब्लिशर्स, धनपत राय पब्लिकेशन और एस चंद कंपनी के लिए अधिकृत हैं। तीनों कंपनियों के नाम से बाजार में नकली स्कूली पुस्तकें बेची जा रही हैं। जांच पड़ताल की गई तो गाजियाबाद में नकली पुस्तकें छापने का काम किया जा रहा है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर कंपनी कर्मचारियों के साथ औद्योगिक क्षेत्र साइट-चार स्थित बताई गई फैक्टरी में छापा मारा। इस फैक्टरी के मालिक जुल्फीकार अली बताए गए, लेकिन वह मौके से भाग गए। पुलिस को मौके से कक्षा नौवीं और दसवीं की 2500 से ज्यादा कॉपी राइट की किताबें मिलीं। पुस्तकों को तीनों कंपनी के पब्लिसर्श के नाम से छापा जा रहा था। पुलिस ने बताया कि जुल्फीकार अली के खिलाफ कॉपी राइट अधिनियम के तहत लिंक रोड थाने में रिपोर्ट दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।