{"_id":"69eb5a2d9936dd0812095d2e","slug":"body-of-unidentified-woman-found-in-ganga-canal-within-jurisdiction-of-mussoorie-police-2026-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: हाथ पर टैटू और नग्न लाश, गंगनहर में मिला सड़ी गली हालत में महिला का शव, पुलिस को मिला ये एक सुराग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: हाथ पर टैटू और नग्न लाश, गंगनहर में मिला सड़ी गली हालत में महिला का शव, पुलिस को मिला ये एक सुराग
अमर उजाला नेटवर्क, मसूरी (गाजियाबाद)
Published by: अनुज कुमार
Updated Fri, 24 Apr 2026 05:30 PM IST
विज्ञापन
सार
गंगनहर में एक अज्ञात महिला का शव मिलने से हड़कंप मच गया है। मृतका की उम्र लगभग 35-36 वर्ष बताई जा रही है। शव नग्न अवस्था में था और काफी सड़ी-गली हालत में मिला। पुलिस के अनुसार, शव करीब आठ से 10 दिन पुराना लग रहा है।
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : AI Generated
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
थाना मसूरी क्षेत्रांतर्गत गंगनहर में चितौड़ा पुल के पास बहता एक अज्ञात 35-36 वर्षीय महिला का शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को गंगनहर से बाहर निकलवाकर पहचान के प्रयास किये।
Trending Videos
पीछे से बहकर आया महिला के शव पर कोई कपड़े नहीं मिले हैं, नग्नावस्था में शव सड़ी गली हालत में 8-10 दिन पुराना लग रहा है।पहचान न होने से पुलिस ने शव को 72 घंटों के लिए मोर्चरी में रखवा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
एसीपी मसूरी के अनुसार, अभी तक मृतका की शिनाख्त नहीं हो पाई है, हालांकि उसके हाथ पर “मम्मी और पापा” व दूसरे हाथ पर पी लिखा हुआ मिला है। जिसे पहचान का अहम सुराग माना जा रहा है।
पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आसपास के क्षेत्रों में गुमशुदगी की जानकारी एकत्र की जा रही है।

कमेंट
कमेंट X