पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Body of young man found in car while on way to in-laws' house to fetch wife; murder suspected

Ghaziabad News: पत्नी को लेने ससुराल जा रहे युवक का कार में मिला शव, हत्या की आशंका

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jun 2026 01:03 AM IST
विज्ञापन
Body of young man found in car while on way to in-laws' house to fetch wife; murder suspected
मृतक- अखिलेश पुरोहित (फाइल फोटो)। अमर उजाला
साहिबाबाद । टीलामोड़ थानाक्षेत्र के निस्तौली निवासी अखिलेश उर्फ सोनू पुरोहित (30) का शव भारत सिटी सोसायटी के पास संचालित पेट्रोल पंप से कुछ दूरी पर 28 जून को उन्हीं की कार में मिला। 27 जून की शाम वह पत्नी को मायके से लाने के लिए घर से निकले थे। घंटों तक मोबाइल फोन पर बात न होने पर परिवार वालों ने तलाश शुरू की तब सड़क किनारे कार और शव मिला। शरीर पर चोट के निशान देखकर परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन


निस्तौली निवासी कैलाश पुरोहित ने बताया कि उनका इकलौता बेटा अखिलेश नोएडा स्थित निजी कंपनी में नौकरी करता था। करीब डेढ़ वर्ष पहले उसकी देहरादून निवासी प्रज्ञा से शादी हुई थी। करीब एक सप्ताह पहले बहू अपने मायके गई थी। रविवार को उसे वापस आना था। शनिवार शाम करीब तीन बजे बेटा घर से देहरादून जाने के लिए निकला था। उसने रास्ते से पत्नी को मैसेज करके भी इसकी जानकारी दी थी। बताया कि रास्ते में कार चलाने की बात सोचकर उन्होंने भी बेटे को काफी देर तक कॉल नहीं की और बहू ने भी। कई घंटे बाद भी जब बेटा देहरादून नहीं पहुंचा तब उन्होंने खोजबीन शुरू की। बताया कि भारत सिटी सोसायटी से कुछ ही दूरी पर स्थित पेट्रोल पंप के पास रविवार दोपहर करीब 1ः30 बजे उसकी कार सड़क किनारे खड़ी मिली। बताया कि बेटे का एक पैर स्टेरिंग पर था और सिर दोनों सीट के बीच में। उसके चेहरे और आंख के पास चोट के निशान भी थे। उन्होंने तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस पहुंची और युवक को अस्पताल भिजवाया, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इसके बाद शव को मोर्चरी भिजवाया गया। अखिलेश के परिवार में माता-पिता, पत्नी और करीब आठ माह का बेटा है। उनकी मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन


पहले जाने वाले थे पिता, फिर खुद किया सफर
कैलाश पुरोहित ने बताया कि शुक्रवार सुबह बेटे ने उन्हें कॉल की थी। कार्यालयी कार्यों के चलते देहरादून जाने में असमर्थता भी जताई थी। तब उन्होंने कहा कि बहू को लाने के लिए वह खुद देहरादून चले जाएंगे। शाम करीब 3 बजे बेटे की दोबारा कॉल आई और तब उसने कार्यालय की बैठक से मुक्त होने की बात कहते हुए देहरादून के लिए रवाना होने के बारे में बताया। किसे पता था कि यह बेटे के जीवन का आखिरी सफर होगा। वहीं रास्ते में अखिलेश ने पत्नी प्रज्ञा को मैसेज करके यह भी कहा था कि उन्हें जरूरी काम से सहारनपुर जाना पड़ रहा है, लेकिन वह पहुंचेंगे जरूर। इसके बाद से न तो अखिलेश खुद पहुंचे और न ही उनकी कोई कॉल।
विज्ञापन
विज्ञापन


--वर्जन--
युवक की कार से उसका मोबाइल फोन मिला है, जिसकी जांच की जा रही है। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी टीम खंगाल रही है। मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पुष्ट होगा। परिजनों की तरफ से तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। - अतुल कुमार सिंह, एसीपी शालीमार गार्डन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed