{"_id":"6a4177b6d5b06f489a05de90","slug":"google-mapping-of-snatching-hotspots-will-then-begin-ghaziabad-news-c-198-1-gbd1023-20649-2026-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: फिर शुरू होगी छिनैती के हॉट स्पॉट की गूगल मैपिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: फिर शुरू होगी छिनैती के हॉट स्पॉट की गूगल मैपिंग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साहिबाबाद। ट्रांस हिंडन जोन में छिनैती की बढ़ती वारदातों को रोकने के लिए एक बार फिर गूगल मैपिंग की मदद ली जाएगी। छिनैती के हॉट-स्पॉट चिह्नित कर वहां निगरानी और पुलिस की मुस्तैदी को बढ़ाते हुए कड़ी चेकिंग की व्यवस्था की जाएगी। वर्ष 2025 में भी पुलिस ने यह काम किया था और उस समय 22 हॉट स्पॉट चिह्नित किए गए थे। यहां सुबह और शाम तीन-तीन घंटे शिफ्ट में चेकिंग की गई और वारदातों में 60 फीसदी तक गिरावट पुलिस रिकॉर्ड में दर्ज की गई थी।
टीएचए में मोबाइल फोन और चेन छिनैती की वारदातें लगातार बढ़ रही हैं। जनवरी 2026 से अब तक दो दर्जन से भी अधिक मामले छिनैती के सामने आ चुके हैं। हालांकि 90 प्रतिशत मामलों में पुलिस खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। अधिकतर मामलों में पुलिस ने मुठभेड़ के बाद आरोपी को दबोचा। इसके बावजूद छिनैती की वारदातें लगातार सामने आ रही हैं। वहीं अब पुलिस ने एक बार फिर गूगल मैपिंग के जरिए छिनैती के हॉट-स्पॉट चिह्नित करने का फैसला लिया है। इसके लिए सर्वे भी शुरू हो चुका है। यह काम अब से ठीक एक वर्ष पूर्व जून 2025 में तत्कालीन डीसीपी निमिष पाटील ने किया था। उस दौरान सर्वे और वारदातों का समय तक देखा गया था। सुबह पांच से सात बजे और रात 8 बजे से 12 बजे के बीच सबसे अधिक वारदातें होने की बात सामने आई थी। इसके बाद यहां तय समय पर दो-दो शिफ्टों में बैरिकेडिंग कर चेकिंग की व्यवस्था की गई थी। इसके बाद कार्रवाई हुई और वर्ष 2024 में हुई 168 वारदातों का आंकड़ा घटकर 120 पहुंच गया था। दोबारा शुरू होने वाले इस सर्वे में पिछले रिकॉर्ड को भी देखा जाएगा। साथ ही छिनैती के नए अड्डों को ट्रेस कर समय की निगरानी की जाएगी। पुरानी रिपोर्ट और रिकॉर्ड को भी इसमें शामिल किया जाएगा।
गत वर्ष चिह्नित हुए स्पॉट (संख्यात्मक)
थाना- चिह्नित स्थान
इंदिरापुरम- 7
कौशांबी- 4
लिंकरोड- 3
साहिबाबाद- 4
शालीमार गार्डन- 4
प्रभारी डीसीपी ट्रांस हिंडन धवल जायसवाल का कहना है कि छिनैती की वारदातों की रोकथाम के लिए कड़ी कार्रवाई की जा रही है। पिछले रिकॉर्ड के अनुसार गूगल मैपिंग और जीपीएस ट्रैकिंग से वारदातों में काफी कमी आई थी। दोबारा सर्वे कर हॉट-स्पॉट चिह्नित किए जाएंगे। इसके बाद चेकिंग व ट्रेकिंग की व्यवस्था को और बढ़ाया जाएगा।