पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Five trees cut down in DLF Colony; uproar ensues following protests.

Ghaziabad News: डीएलएफ कॉलोनी में पांच पेड़ काटे, विरोध पर मचा हंगामा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jun 2026 12:59 AM IST
विज्ञापन
Five trees cut down in DLF Colony; uproar ensues following protests.
साहिबाबाद। डीएलएफ कॉलोनी के सी-ब्लॉक स्थित टंकी वाले पार्क में रविवार सुबह करीब पांच पेड़ों की कटाई किए जाने से स्थानीय लोगों में रोष फैल गया। लोगों का आरोप है कि बिना किसी अनुमति और उचित कारण के पार्क में लगे हरे-भरे पेड़ों को काटा जा रहा था। विरोध करने पर पेड़ों की कटाई का काम रोक दिया गया, लेकिन तब तक करीब पांच पेड़ काटे जा चुके थे। घटना को लेकर कुछ समय के लिए क्षेत्र में तनाव की स्थिति भी बन गई।
विज्ञापन


स्थानीय निवासी पुष्पेंद्र ने बताया कि सुबह कुछ लोग पार्क में पेड़ों को काट रहे थे। इसकी जानकारी मिलने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और इसका विरोध किया। लोगों के विरोध के बाद कटाई का कार्य रोक दिया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले सप्ताह भी पार्क में पेड़ों की छंटाई और कटाई की गई थी। इसके बाद रविवार को फिर पेड़ काटे जाने लगे। उनका कहना है कि इस संबंध में स्थानीय जनप्रतिनिधियों से शिकायत की गई, लेकिन कार्रवाई कराने के बजाय पेड़ काटने वालों का समर्थन किया गया।
विज्ञापन


लोगों का कहना है कि एक ओर केंद्र और प्रदेश सरकार पर्यावरण संरक्षण, हरित क्षेत्र बढ़ाने और बड़े स्तर पर पौधरोपण अभियान चला रही हैं, वहीं दूसरी ओर सार्वजनिक पार्कों में पेड़ों की कटाई हो रही है। इससे पर्यावरण को नुकसान पहुंचने के साथ-साथ पार्क की हरियाली भी प्रभावित हो रही है। लोगों ने मांग की कि बिना अनुमति पेड़ काटने वालों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना के बाद स्थानीय निवासियों ने नगर निगम के उद्यान विभाग में शिकायत दर्ज कराते हुए मामले की जांच कराने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में उद्यान विभाग के सहायक अभियंता पवन कुमार ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में नहीं था। शिकायत मिलने के बाद पूरे मामले की जांच कराई जाएगी। यदि बिना अनुमति पेड़ों की कटाई की गई है तो संबंधित लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed