{"_id":"6a41762dd58d048f9600886d","slug":"thief-posing-as-a-wedding-guest-arrives-with-a-child-steals-bag-containing-cash-and-jewelry-ghaziabad-news-c-198-1-gbd1023-20653-2026-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: बच्चे के साथ बराती बनकर पहुंचा चोर, नकदी व गहनों का बैग चुराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: बच्चे के साथ बराती बनकर पहुंचा चोर, नकदी व गहनों का बैग चुराया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंदिरापुरम। कनावनी स्थित बरातघर में आयोजित शादी समारोह के दौरान बराती बनकर पहुंचे युवक ने बच्चे की मदद से करीब पांच लाख रुपये के गहने और 75 हजार रुपये की नकदी से भरा बैग चोरी कर लिया। पूरी वारदात बरातघर के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में कैद हो गई। दूल्हे के भाई दिल्ली के गीता कॉलोनी निवासी गौरव की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की है।
26 जून को दिल्ली की गीता कॉलोनी निवासी सौरभ मिश्रा की शादी थी। कनावनी स्थित बरातघर में विवाह समारोह था। उनके भाई गौरव ने बताया कि देर रात जयमाला के समय एक युवक बच्चे के साथ समारोह में पहुंचा। काफी देर तक दोनों घूमते रहे। इस दौरान दोनों ने खाना भी खाया। इसके कुछ देर बाद युवक ने बच्चे को इशारा किया और बरातघर के बाहर चला गया। तभी बच्चे ने स्टेज के पास लगे सोफे पर बैठीं उनकी मां के पास रखे बैग को कोट के अंदर छिपाकर उठाया और बाहर भाग गया। गौरव ने बताया कि पर्स में करीब पांच लाख रुपये के गहने और 75 हजार रुपये की नकदी थी। जब मां का ध्यान बैग पर गया तब चोरी का पता चला। काफी देर तलाशने के बाद बैग नहीं मिला तब सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई। उसमें पूरी वारदात दिखाई दी। बरातघर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में आरोपी बच्चे के साथ बाइक से भागते हुए भी दिखाई दिए हैं। इसकी शिकायत उन्होंने पुलिस से की। एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बाइक को ट्रेस किया जा रहा है। जल्द गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया जाएगा।