फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Darkness in many areas; faulty streetlights add to residents' woes

Ghaziabad News: कई इलाकों में अंधेरा, खराब स्ट्रीट लाइटों से बढ़ी लोगों की परेशानी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jul 2026 01:55 AM IST
विज्ञापन
Darkness in many areas; faulty streetlights add to residents' woes
मुरादनगर। नगर के कई मोहल्लों में पिछले कई दिनों से स्ट्रीट लाइटें खराब होने के कारण रात के समय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अंधेरे के कारण राहगीरों और स्थानीय निवासियों में सुरक्षा को लेकर चिंता भी बढ़ गई है।
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद के सभासद मनोज टिंकल ने बताया कि दयानंद कॉलोनी और रेलवे रोड क्षेत्र में कई स्ट्रीट लाइटें लंबे समय से बंद पड़ी हैं। उन्होंने बताया कि मदन पंडित, राणा मास्टर, सतीश शर्मा, उदय सिंह, मोहनलाल मास्टर और सिडाना के घरों के पास लगी लाइटें खराब हैं।
विज्ञापन

इसके अलावा दयानंद कॉलोनी की गली नंबर-दो में पुजारी के घर के पास और रेलवे रोड स्थित एक स्कूल के सामने लगी स्ट्रीट लाइट भी बंद पड़ी है। सभासद ने नगर पालिका प्रशासन से खराब लाइटों की मरम्मत कराने और जरूरत पड़ने पर उन्हें बदलवाने की मांग की है, ताकि लोगों को रात के समय अंधेरे से राहत मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed