{"_id":"69f7a4f6b25892061900ebcc","slug":"dispute-over-car-parking-driver-beaten-up-ghaziabad-news-c-198-1-gbd1023-18513-2026-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: कार पार्किंग करने पर विवाद, चालक को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: कार पार्किंग करने पर विवाद, चालक को पीटा
विज्ञापन
विज्ञापन
कौशांबी। सेक्टर पांच निवासी सी निशांत पर 1 मई की दोपहर चार अज्ञात लोगों ने हमला कर दिया। विवाद तब हुआ जब वह अपनी कार घर के पास पार्क कर रहे थे। विरोध करने पर आरोपियों ने उनकी कार भी क्षतिग्रस्त कर दी। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है।
दर्ज मामले में सी निशांत ने बताया कि शुक्रवार दोपहर करीब 2 बजे वह अपनी कार पार्क कर रहे थे। तभी पार्किंग को लेकर 3-4 अज्ञात व्यक्ति उनके पास पहुंचे और गाली-गलौज करना शुरू कर दिया। मना करने पर अचानक हमला करते हुए हाथापाई शुरू कर दी। उनके कान में पड़ी बाली भी खींचने का प्रयास किया। जब उन्होंने इसका विरोध किया तब आरोपियों ने पास में रखे गमले मारकर गाड़ी क्षतिग्रस्त कर दी। किसी तरह उन्होंने अपनी जान बचाई। इसके बाद पुलिस से शिकायत की। एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है। कार पार्किंग को लेकर विवाद होने की बात सामने आई है। आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया जाएगा।
Trending Videos