फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   District gets five new doctors

Ghaziabad News: जिले को मिले पांच नए चिकित्सक

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jul 2026 01:12 AM IST
विज्ञापन
District gets five new doctors
गाजियाबाद। शासन ने जिले में पांच नए एमबीबीएस चिकित्सकों की तैनाती की है। हालांकि स्वीकृत पदों के मुकाबले अभी भी चिकित्सकों की संख्या कम है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार जिले में 226 डॉक्टरों के पद स्वीकृत हैं। इनमें से 77 पद अभी रिक्त चल रहे हैं। 30 जून को पीएमएचएस संवर्ग के तहत आयोजित वॉक इन इंटरव्यू में चयनित चिकित्सकों को विभिन्न जिलों में तैनाती दी गई है। इसी के तहत जिले में सीएमओ के अधीन पांच चिकित्सकों को भेजा गया है। स्वास्थ्य महानिदेशक की ओर से जारी आदेश के अनुसार डॉ. शिवम गोयल, डॉ. हाफिजुर्रहमान, डॉ. बबीता गुप्ता, डॉ. अर्चना यादव और डॉ. रशिका शर्मा को तैनाती मिली है। सीएमओ डॉ. सचिन वैश्य ने कहा कि नए चिकित्सकों के आने से अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों में मरीजों को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed