सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Due to printer failure, we had to wait for an hour to get the form made.

Ghaziabad News: सवारियों से भरी बस ने ट्रैक्टर-ट्रॉले को मारी टक्कर, चालक की मौत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 07 Apr 2026 01:36 AM IST
विज्ञापन
Due to printer failure, we had to wait for an hour to get the form made.
एनएचनौ की सर्विस रोड पर टक्कर से क्षतिग्रस्त बस। संवाद
विज्ञापन
गाजियाबाद। क्रॉसिंग रिपब्लिक क्षेत्र स्थित राहुल विहार में नेशनल हाईवे-9 पर सोमवार तड़के पीलीभीत डिपो की बस ने आगे चल रहे सरियों से लदे ट्रैक्टर-ट्रॉले में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गया।
Trending Videos

इससे ट्रैक्टर चालक अजय यादव (30) करीब 20 फीट नीचे सर्विस रोड पर जा गिरे, उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में बस चालक पीलीभीत के गांव नौगवां, पोखरिया निवासी विपिन कुमार (36) और छह यात्री भी घायल हुए हैं। बस चालक की हालत नाजुक बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसा तड़के करीब साढ़े चार बजे हुआ। उस वक्त गाजियाबाद के बुलंदशहर रोड औद्योगिक क्षेत्र से अजय यादव ट्रैक्टर-ट्रॉला में सरिया लेकर नोएडा की ओर जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से आई पीलीभीत से नोएडा जा रही बस ने ट्रॉले में जोरदार टक्कर मार दी। इससे ट्रॉले से निकले सरिये बस में घुस गए और यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। दूसरी तरफ ट्रैक्टर के आगे का एक्सल टूट गया।
क्रॉसिंग रिपब्लिक थाना पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया। घायल यात्रियों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई, जबकि बस चालक की हालत गंभीर होने पर उसे दिल्ली रेफर कर दिया गया।
----
बस चालक को झपकी आने से हादसे की आशंका

बस में लगभग 30 यात्री सवार थे। यात्रियों के मुताबिक, हादसे के वक्त अधिकांश सवारियां नींद में थीं। आशंका जताई जा रही है कि बस चालक को भी झपकी आ गई होगी। इससे उसने बस से नियंत्रण खो दिया और हादसा हो गया।
----
गुस्साए स्थानीय लोगों ने की बस में तोड़फोड़
हादसे के बाद गुस्साए स्थानीय लोगों ने बस चालक पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए बस में तोड़फोड़ कर दी। इससे शीशे क्षतिग्रस्त हो गए। बाद में घायल बस चालक को गंभीर हालत में देखकर लोग शांत हुए और घायलों की मदद में जुट गए।
----

बस में सवार ये यात्री हुए घायल

अंकित (28) निवासी ग्राम नेगपुर सुभाष नगर बरेली, विकास (18) निवासी नवाबगंज बरेली, कमल (25) निवासी ग्राम सुचइया झाझर देवाना पिथौरागढ, अखलाक अहमद (42) निवासी ग्राम दुहाई टांडा बरेली, इकराम (30) निवासी मयूर विहार फेस तृतीय दिल्ली और कृष्णा मंडल (35) निवासी भूरा कॉलोनी योरा हुसैनपुर पीलीभीत।
----

तीन बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

अजय यादव मूल रूप से अमेठी के दलदाहपुर गांव के निवासी थे और पिछले तीन वर्षों से लालकुआं क्षेत्र में किराये पर रहकर परिवार का भरण-पोषण कर रहे थे। उनके परिवार में दो बेटियां व एक बेटा है। हादसे के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव को अंतिम संस्कार के लिए अमेठी ले गए।

----

दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर जांच की जा रही है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

-प्रियाश्री पाल, एसीपी वेव सिटी

एनएचनौ की सर्विस रोड पर टक्कर से क्षतिग्रस्त बस। संवाद

एनएचनौ की सर्विस रोड पर टक्कर से क्षतिग्रस्त बस। संवाद

एनएचनौ की सर्विस रोड पर टक्कर से क्षतिग्रस्त बस। संवाद

एनएचनौ की सर्विस रोड पर टक्कर से क्षतिग्रस्त बस। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed