{"_id":"69cc0ff7d59a1398f80779d6","slug":"event-manager-accused-of-trying-to-set-fire-to-banquet-hall-ghaziabad-news-c-30-gbd1013-853700-2026-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: इवेंट मैनेजर पर बैंक्वेट हॉल में आग लगाने की कोशिश करने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: इवेंट मैनेजर पर बैंक्वेट हॉल में आग लगाने की कोशिश करने का आरोप
विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। राजनगर एक्सटेंशन क्षेत्र में बैंक्वेट हॉल स्वामी ने उसके यहां इवेंट का कार्य करने वाले युवक व उसके सहायक पर गोदाम में रखे सामान में आग लगाने की कोशिश करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि पेट्रोल डालकर आग लगा दी गई थी। इससे कुछ सामान जलने भी लगा था, लेकिन गार्डों ने आग बुझा दी। एसीपी नंदग्राम जियाउद्दीन अहमद ने बताया कि बैंक्वेट हॉल के मालिक की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मामला नंदग्राम थाना क्षेत्र के राजनगर एक्सटेंशन स्थित रेड कारपेट ग्रांड बैंक्वेट हॉल का है। वीवीआईपी सोसायटी निवासी बैंक्वेट हॉल मालिक दिशांक त्यागी ने दी शिकायत में बताया कि बैंक्वेट हाॅल में पंकज शर्मा इवेंट का काम करता है। पंकज के पास काम करने वाला एक लड़का 28 मार्च को करीब दोपहर 12 बजे सिक्योरिटी गार्ड से गोदाम में जाकर कुछ सामान लेने के लिए अनुमति मांगने लगा। अंदर परिसर में कोई काम न होने के कारण सुरक्षा कर्मी की ओर से अंदर जाने से रोका दिया गया। आरोप है कि पंकज शर्मा प्रवेश द्वार पर खड़े दो गार्डों को धक्का देकर एक पेट्रोल से भरी कैन लेकर उस लड़के के साथ जबरदस्ती अंदर चले गए। काफी देर तक न आने पर गार्डों ने अंदर जाकर देखा तो पंकज का साथी गोदाम में रखे कीमती सामान जैसे कीमती लाइटें, डीजे सिस्टम, सजावट के सामान पर पेट्रोल छिड़क रहे थे। आरोप है कि कुछ सामान में आग भी लगा दी। गार्डों ने दौड़कर आग बुझा दी। गार्डों ने पंकज के साथी को पकड़ लिया तो आरोप है कि वह जेब से तमंचा निकालकर गार्डों को जान से मारने की धमकी दी और भाग गया। मामले में नंदग्राम पुलिस ने पंकज शर्मा और उसके अज्ञात साथी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
Trending Videos