{"_id":"69f50cc82998594d2d0525f7","slug":"expressed-displeasure-over-the-mismanagement-at-the-rose-garden-ghaziabad-news-c-198-1-gbd1023-18437-2026-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: गुलाब वाटिका में अव्यवस्थाओं पर जताई नाराजगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: गुलाब वाटिका में अव्यवस्थाओं पर जताई नाराजगी
विज्ञापन
विज्ञापन
इंदिरापुरम। शक्तिखंड एक स्थित गुलाब वाटिका में अव्यवस्थाओं को लेकर स्थानीय निवासियों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। फेडरेशन ऑफ आरडब्ल्यूए के उपाध्यक्ष संजय शर्मा ने उद्यान विभाग, नगर निगम को पत्र लिखकर पार्क की स्थिति पर गंभीर चिंता जताई है और तत्काल सुधारात्मक कार्रवाई की मांग की है।
पत्र के माध्यम से उन्होंने बताया कि पार्क में बोरवेल पंप और उसके लिए बनाए गए कमरे के निर्माण के दौरान कॉलोनी की लगभग 15 फुट लंबी दीवार तोड़ दी गई, जिसे अब तक पुनर्निर्मित नहीं किया गया।
आरोप है कि पंप रूम में ऑपरेटर के नाम पर एक परिवार को बसाया गया है, जिससे पार्क का मूल स्वरूप प्रभावित हुआ है। साथ ही, दीवार न होने के कारण अवांछित तत्वों की पार्किंग भी की जा रही है।
संजय शर्मा ने मांग की है कि पंप रूम को पार्क के किनारे स्थानांतरित किया जाए, ताकि पार्क की सुंदरता और उपयोगिता बनी रहे। उन्होंने पार्क का पूर्ण सौंदर्यीकरण, उचित प्रकाश व्यवस्था और सुरक्षा के इंतजाम भी कराने की अपील की है। इसके अलावा क्षेत्र में सार्वजनिक शौचालय की कमी को भी प्रमुख समस्या बताते हुए उन्होंने शक्तिखंड एक मार्केट और मंगल चौक के पास शौचालय निर्माण की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने स्वच्छता अभियान के तहत इस दिशा में शीघ्र कदम उठाने की उम्मीद जताई है। वहीं उद्यान प्रभारी डॉ. अनुज सिंह ने बताया कि टीम को भेजकर क्षेत्र का निरीक्षण कर कार्य किया जाएगा।
Trending Videos