सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Fire fighting equipment malfunctions in Gulmohar Enclave

Ghaziabad News: गुलमोहर एन्क्लेव में आग बुझाने के उपकरण खराब

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 03 May 2026 01:33 AM IST
विज्ञापन
Fire fighting equipment malfunctions in Gulmohar Enclave
विज्ञापन
गाजियाबाद। राकेश मार्ग स्थित गुलमोहर एन्क्लेव सोसायटी में शनिवार को फायर इंस्पेक्टर के निरीक्षण में आग बुझाने के उपकरण खराब पाए गए। आरडब्ल्यूए को सात दिन के भीतर सभी खामियों को दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए हैं।
Trending Videos

गौर ग्रीन एवेन्यू में आग लगने की घटना के बाद सभी सोसायटियों के लोग सतर्क हो गए हैं। इसी कड़ी में निवासियों की शिकायत पर शनिवार को फायर इंस्पेक्टर शेषनाथ यादव के नेतृत्व में अग्निशमन विभाग की टीम गुलमोहर एन्क्लेव पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीम ने आरडब्ल्यूए कोषाध्यक्ष किंशुक के साथ एसपी-1, सी-4 और एम-2 टावर में सुरक्षा व्यवस्था जांची। यहां अग्निशमन उपकरणों में खामियां मिलीं। पानी के पाइप कटे-फटे मिले। आग पर काबू पाने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले 25 सिलिंडर खाली पाए गए। आरडब्ल्यूए पदाधिकारी ने इन खामियों को स्वीकारा और सुधार के लिए समय मांगा।
इस बारे में आरडब्ल्यूए अध्यक्ष बिजेंद्र गिरि का कहना है कि हमारा सिस्टम काफी पुराना हो गया है। इसे जल्द ठीक कराया जाएगा। सभी खाली सिलिंडरों को रिफिलिंग के लिए भेज दिया गया है। सप्ताहभर में पूरी व्यवस्था ठीक कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed